'वन नेशन वन इलेक्शन नहीं, वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए', पीएम मोदी पर बरसे अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal One Nation One Election: मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले वन नेशन वन इलेक्शन के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में 8 सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसके बाद विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन नही, बल्कि वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को हरियाणा के भिवानी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक नया शिगूफा छोड़ा है। सरकार वन नेशन वन इलेक्शन की बात कर रही है। लेकिन एक आम आदमी को इससे क्या मिलेगा।

वन नेशन वन इलेक्शन नहीं, वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए

वन नेशन वन इलाज होना चाहिए: केजरीवाल

वन नेशन हंड्रेड इलेक्शन हो जाए, वन नेशन थाउजेंड इलेक्शन हो जाए, आम आदमी का कुछ नहीं मिलने वाला है। वन नेशन वन इलेक्शन की जगह वन नेशन वन एजुकेशन हो। वन नेशन वन इलाज हो। तब आम आदमी का भला होगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये सब केंद्र सरकार के चोंचले हैं, वे अपने चोंचले अपने पास रखें।

Recommended Video

    'वन नेशन वन इलेक्शन नहीं, वन नेशन वन एजुकेशन होना चाहिए', पीएम मोदी पर बरसे अरविंद केजरीवाल

    'अमीर-गरीब बच्चों को मिलेगी समान शिक्षा'

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वन नेशन वन एजुकेशन से गरीब और अमीर के बच्चों को समान स्तर की शिक्षा मिलेगी। अंबानी-अडानी के बच्चे को जो शिक्षा मिलेगी, वही शिक्षा गरीब के बच्चों को भी मिलेगी। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर भी निशाना साधा।

    'हरियाणा के लोग चाहते हैं बदलाव'

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के लोग बीजेपी शासित मनोहर लाल खट्टर सरकार से तंग आ चुके हैं। वे बदलाव चाहते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं। लोग दिल्ली-पंजाब की तरह हरियाणा में भी विकास चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल में प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्यता: AAP

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+