'हरियाणा दिवस' पर सीएम खट्टर ने प्रदेशवासियों को दी खुशखबरी, स्वास्थ्य में मिलेगी अब कैशलेस सुविधा

Haryana News: हरियाणा के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। साथ ही, सरकारी कर्माचरियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ किया।

हरियाणा सरकार की इस योजना के तहर करीब 3.5 लाख नियमित कर्मचारी, 3 लाख पेंशनभोगी और उनके 20 लाख आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों से कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के अनुसार, 569 सूचीबद्ध अस्पतालों में 1340 बीमारियां कवर होंगी।

Manohar Lal Khattar

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत हरियाणा के करीब 3.5 लाख नियमित कर्मचारी, 3 लाख पेंशनभोगी और उनके 20 लाख आश्रित सूचीबद्ध अस्पतालों से कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

योजना के अनुसार 569 सूचीबद्ध अस्पतालों में 1340 बीमारियां कवर होंगी। प्रथम चरण में मत्स्य एवं बागवानी के 894 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, खट्टर सरकार ने अंत्योदय परिवारों को बड़ी सौगात दी है। आज से 1,80,000 से ₹3,00,000 तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को आयुष्मान/चिरायु योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है।

अब तक 38,000 परिवार योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसके साथ ही सीएम ने कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का भी शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में हरियाणा सरकार लगातार धरातल पर कार्य करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+