Olympics 2021: गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज जीतने वालों को कितने-कितने करोड़ रु. देगी सरकार, जानिए

चंडीगढ़। 29वें ओलंपिक गेम्स इस वर्ष जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने जा रहे हैं। जिसमें देश-दुनिया के हजारों खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत से इस बार 121 खिलाड़ियों का दल ओलंपिक जाएगा। इन 121 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ी हरियाणा राज्य के हैं। हर बार की तरह इस बार भी यहां के खिलाड़ियों से लोगों को ओलंपिक के गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद है।

23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलं​पिक गेम्स

23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलं​पिक गेम्स

राज्य सरकार ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए देने का ऐलान किया है। हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने बताया कि, इस बार टोक्यो ओलं​पिक में हरियाणा के 30 खिलाड़ी चुने गए हैं और यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा दल है। उन्होंने बताया कि, टोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गए खिलाडिय़ों को 5-5 लाख रुपए तैयारी राशि के रूप में उपलब्ध करवाए गए हैं।

किस खिलाड़ी को कितने करोड़ मिलेंगे?

किस खिलाड़ी को कितने करोड़ मिलेंगे?

खेल मंत्री ने बताया कि, राज्य सरकार की ओर से ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपए, रजक पदक विजेता को 4 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 2.50 करोड रुपए की नकद राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर हरियाणा के खेल परिसरों में 11 हजार पौधे लगाए गए, जो यहां पर्यावरण के लिए लाभदायक होंगे।

2016 में 22 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

2016 में 22 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि, वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में हरियाणा के 22 खिलाड़ियों ने भागीदारी की थी, वहीं इस बार टोक्यो ओलंपिक में प्रदेश के 30 खिलाड़ी बुलंद इरादों के साथ दोबारा इतिहास रचने को बेताब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+