Nikki Yadav: बेटी खोने के दर्द से फौलाद बनीं मां, कहा- गुनाह की ऐसी सजा दें, जिससे दूसरी बेटियां सुरक्षित रहें
निक्की यादव की मां ने बेटी के गुनाहगारों को सख्त सजा देने की मांग करते हुए कहा, दंड ऐसा हो जिससे किसी की बेटी के साथ अपराध करने की सोच रखने वाले लोगों की रूह कांप जाए। उन्होंने निक्की के दोषियों को फांसी देने की मांग की।

बदलती मानसिकता के साथ ऐसा लगता है कि रिश्ते बेमानी होते जा रहे हैं। कम से कम निक्की यादव के मामले में तो ऐसा ही लगता है। खुद किसी पार्टनर के साथ रहने का फैसला लेने वाली निक्की को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि ये उसकी जिंदगी का सबसे खतरनाक फैसला होने वाला है। 22 साल की निक्की अब इस दुनिया में नहीं है। पार्टनर साहिल पर मर्डर के आरोप लगे हैं। बेटियों के साथ दरिंदगी और उनकी हत्या जैसा जघन्य अपराध करने वाले दोषियों के लिए एक बार फिर फांसी की मांग जोर पकड़ रही है।
निक्की यादव की मां हरियाणा के झज्जर में रहती हैं। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि हमारी बेटी के साथ गलत करने वाले को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि दूसरी लड़कियों का भविष्य सुरक्षित रहे। हम सरकार से उसके लिए ऐसी सजा की मांग करते हैं जो सबके लिए सबक बन जाए। निक्की की मां सुनीता यादव ने कहा, "हम चाहते हैं कि उसे फांसी हो।"
Jhajjar, Haryana | We want the strictest punishment for the one who wronged our daughter so that the future of other girls is secure. We demand from govt such a punishment for him that it becomes a lesson for everyone, we want him to be hanged: Sunita Yadav, mother of #NikkiYadav pic.twitter.com/u6x5uuvpqS
— ANI (@ANI) February 18, 2023
साहिल निक्की की शादी पर क्या बोले पिता?
निक्की की मां के बयान से पहले 'साहिल और निक्की की शादी' की बात भी सामने आई। पुलिस हत्याकांड के पर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। शादी वाली खबरों पर निक्की के पिता सुनील यादव ने कहा, "पुलिस अपनी कार्रवाई सही तरीके से कर रही है, हमें शादी(निक्की और साहिल की आर्य समाज में शादी करने के दिल्ली पुलिस के दावे के विषय में) के विषय में कोई जानकारी नहीं थी, हम नहीं मानते कि कोई शादी हुई थी।"
कब हुई हत्या
गौरतलब है कि दिल्ली में 22 वर्षीय निक्की यादव को उसके 24 वर्षीय लिव-इन पार्टनर साहिल गहलोत ने कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद निक्की के शव को ढाबे के अंदर एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया था।












Click it and Unblock the Notifications