पैतृक गांव में भव्य स्वागत पाकर भावुक हुए हरियाणा सीएम नायब सैनी, बोली ये बात
हरियाणा में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी आज पहली बार अपने अंबाला के नारायणगढ़ स्थित गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे। यहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उनके गांव वालों ने ढोल बजाकर अपने प्यारे मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सीएम सैनी के गांव में जिधर से भी सीएम का काफिला निकला लोगों ने उन पर फूल बरसाए। सीएम ने कहा हमारा लक्ष्य हरियाणा की सभी 10 सीटों पर है। हम इसके लिए मजबूती से काम करेंगे और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सभी 10 सीटें जीतेंगे।
इसके साथ ही अपने गांव वालों को प्यार पाकर सीएम सैनी भी गदगद हो गए और उन्होंने अपनी इस यात्रा की फोटो साझाा करते हुए एक कविता सुना डाली
"लाता है मुझे मेरे गांव में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद। लस्सी और गुड़ के साथ बाजरे की रोटी का वो स्वाद। अपने गांव मिर्जापुर पहुंचकर सुकून और अपनी मिट्टी की खुशबू से सराबोर हूं। आपने अपने उसी गांव वाले नायब को जिस भाईचारे,प्रेम और मनुहार से मुख्यमंत्री के रूप में स्वागत किया,आप सभी मिर्जापुर वासियों का ये स्नेहिल आशीर्वाद जीवन भर याद रखूंगा।"
सीएम सैनी जब चुनावी रैली को संबोधित करने अपने गांव पहुंचे तो उनके साथ असीम गोयल, मंत्री सुभाष सुधा, सुमन सैनी व भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications