Ryan School LIVE: प्रद्युम्न के पिता की अभिभावकों से अपील, किसी भी तरह की हिंसा ना करें
गुरुग्राम। देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा स्थित गुरुग्राम के रायन इंटरनेशन स्कूल के टॉयलेट में शुक्रवार को दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न की लाश मिली थी। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में लगातार कार्रवाई का दौर जारी है। पढ़िए पल-पल की अपडेट...
Recommended Video

Live:
- मैं जानता हूं कि परिजनों में गुस्सा है, लेकिन मेरी अपील है कि कोई भी हिंसा ना करे: प्रद्युम्न के पिता
- हो सकती है पिंटो की गिरफ्तारी
- रायन के मालिक रायन पिंटो के दफ्तर पहुंची हरियाणा और मुंबई पुलिस
- फ्रांसिस थॉमस और ब्रांच (भोंडसी) समन्वयक को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया
- पुलिस ने कोर्ट में कहा- खून के धब्बों को मिटाया गया।
- गुरुग्राम पुलिस ने अदालत में कहा- सबूत मिटाने की हुई कोशिश, स्कूल प्रशासन की लापरवाही से हुई हत्या।
- रायन स्कूल के नार्दन इंडिया के हेज फ्रांसिस के अदालत में हुई पेशी।
- वरुण के वकील ने मामले की सीबीआई जांच की बात कही।
- सुप्रीम कोर्ट में पूर्ण विश्वास और हरियाणा सरकार से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है: वरुण ठाकुर
- वरुण के वकील ने कहा कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा की कोर्ट ने कहा कि यह नोटिस केवल एक स्कूल को लेकर नहीं, सभी स्कूलों के लिए दी जा रही है।
- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), रायन स्कूल को भी नोटिस भेजा है।
- प्रद्युम्न के पिता वरुण की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और हरियाणा सरकार को दी नोटिस।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा सरकार CBI जांच को तैयार। कहा- परिवार जैसा चाहता है वैसी जांच होगी।
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर से बात की है। आश्वासन दिया गया है कि कोई अपराधी बख्शा नहीं जाएगा।
- नीतीश ने हरियाणा के सीएम एम एल खट्टर से भी दुखी परिवार से मिलने के लिए अनुरोध किया। सीएम खट्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि निष्पक्ष और शीघ्र जांच होगी।
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्नद्युम्न की मां और चाचा से फोन पर बात की।
- डीसीपी दक्षिण गुरुग्राम ने कहा- हम कार्यवाहक प्रिंसिपल से पूछताछ कर रहे थे और अब वह अस्पताल में है। जांच चल रही है।
- रायन इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ रयान पिंटो ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की; संभावना सुनवाई कल
- पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल की कार्यवाहक प्राचार्य ने बताई अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की बात
- सुप्रीम कोर्ट में प्रद्युम्न के पिता वरुण ने दी अर्जी, आज ही 12.45 बजे होगी सुनवाई
- गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा- स्कूल प्रबंधन से 2 लोग कल गिरफ्तार किए गए, जांच व्यवस्थित रूप से की जाएगी।
- हरियाणा पुलिस ने रायन इंटरनेशनल ग्रुप के मालिक से पूछताछ करने के लिए मुंबई में एक टीम भेजा।
- रायन स्कूल ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को समूह के सभी जो गुरुग्राम में है वो बंद रहेंगे।
- गुरूग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा- एसएचओ सदर पुलिस स्टेशन, सोहना रोड को कल रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। तेज जांच हो रही है।
- रायन स्कूल के को-ऑर्डिनेटर जे ईथ और प्रबंधन के ही फ्रांसिस थॉमस को गिरफ्तार किया गया है।
- प्रद्युम्न के पिता सुप्रीम कोर्ट गए।
- सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा परिवार
- प्रद्युम्न के पिता ने सीबीआई जांच की मांग की
- रिपोर्ट के मुताबिक वहां बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।
- जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय सब कमिटी की जांच में स्कूल में कई तरह की खामियां पाई गई हैं।
- गुरुग्राम: SIT ने रेयान स्कूल की तीन टीचर्स को पूछताछ के लिए बुलाया
- गुड़गांव पुलिस ने अब स्कूल के मालिक और मैनेजमेंट के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा-75 के तहत केस दर्ज किया है
- मीडिया पर हमले की निंदा करता हूं- भूपिंदर सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम
- प्रद्युम्न के पिता की अपील- हिंसा में शामिल ना हों अभिभावक
- प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने की CBI जांच कराने की मांग
- प्रद्युम्न के पिता ने प्रदर्शनकारी अभिभावकों से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की
- गुरुग्राम: रेयान स्कूल के बाहर भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस लाठीचार्ज
- प्रद्युम्न मर्डर केस: अभिभावक स्कूल की मान्यता रद्द करने के खिलाफ- रामविलास
- प्रद्युम्न मर्डर केस: रेयान स्कूल की मान्यता रद्द नहीं होगी- रामविलास शर्मा
- प्रद्युम्न मर्डर केस: स्कूल प्रबंधन और मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज- रामविलास
- प्रद्युम्न मर्डर केस: स्कूल में काफी लापरवाही पाई गई- रामविलास शर्मा
- हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- गुरुग्राम: रेयान स्कूल के बाहर शराब की दुकान को स्थानीय लोगों ने फूंका
- गुरुग्राम: रियान स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग
- दिल्ली: स्कूलों के लिए एक्शन प्लान तैयार करेगी पुलिस
- रियान इंटरनेशनल स्कूल में हुई बच्चे की हत्या के बाद अब दिल्ली पुलिस बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम कदम उठाने जा रही है। इसमें स्कूलों के लिए गाइड लाइंस जारी की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाएगा।
- प्रद्युम्न मर्डर केस: आरोपी अशोक के परिवार का गांव ने किया बहिष्कार
- रायन मर्डर: रायन इंटरनैशनल स्कूल के बाहर प्रदर्शन के लिए जमा हुए पैरंट्स।
- #RyanInternationalSchool: मेरा बेटा बेकसूर, सारा गंदा काम स्कूल ने किया-अशोक के पिता
- इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बस ड्राइवर और कंडक्टर ले लंबी पूछताछ की थी।
- प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि सात साल के इस बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई और फिर शव को शौचालय में डाला गया था।

प्रद्युम्न की लाश को सबसे पहले स्कूल के माली ने देखी थी। परिजनों का आरोप है कि प्रदुमन की मौत सुबह 7 बजे ही हो गई थी जबकि स्कूल प्रशासन ने उन्हें 9 बजे के करीब इसके बारे में सूचना दी। बता दें कि बीते साल जनवरी में रायन इंटरनेशनल स्कूल की दिल्ली के वसंत कुंज स्थित शाखा में भी एक बच्चे की पानी की टंकी में लाश मिली थी।
पढ़ें लाइव अपडेट्स
- पीड़ित की मां ने कहा कि जब वो अस्पताल पहुंची तो प्रिंसिपल उदासीन थी , उसे जेल में डाल दिया जाए। मैं जानना चाहती हूं कि मेरे बच्चे के साथ क्या हुआ, मैं सीबीआई जांच चाहती हूं।
- हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री नरबीर सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि स्कूल की कमियों पर सरकार ने रिपोर्ट मांगी है।
- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द मासूम के कातिल को सजा हो।
- रमा शर्मा ने कहा- तथ्यों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की पीआरओ रमा शर्मा ने कहा कि रायन इंटरनेशनल स्कूल से रिपोर्ट मांगी गई है।
- गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा-बस कंडक्टर की भागीदारी की पुष्टि हो चुकी है, यदि कोई अन्य शामिल पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी-
- गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा-3 सदस्यों कमेटी स्कूल सेफ्टी पर जांच कर रही है, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
- गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा-फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा प्रद्युम्न का मामला
- गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा- प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी पर भी एक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर ने कहा- हम जो कदम ले रहे हैं वो ठीक हैं। उसमें कानूनी और सभी सबूतों का ध्यान रखा जाएगा।
- स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल ने कहा- विशेषज्ञों की मदद से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग से भी सलाह ली जा रही है।
- स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल ने कहा- कल की दुखद घटना के बाद, अधिकारियों ने गंभीरता से स्कूल में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की है।
- गुरूग्राम अदालत ने आरोपी अशोक को 3 दिन की पुलिस रिमांड के लिए भेजा गया

- रामबिलास शर्मा ने कहा- कल गुरुग्राम जाऊंगा। स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
- हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा बोले- रद्द हो सकती है स्कूल मान्यता रद्द
- इसी मसले पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि जांच हो रही है, कार्रवाई की जाएगी।
- गुरुग्राम के डीसीपी ने कहा कि प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है । स्कूल की सुरक्षा में लगी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की गई इसके साथ ही विशेष समिति मामले की जांच करेगी।
- गेट तोड़कर अभिभावक स्कूल के अंदर घुसे, स्कूल के खिलाफ हो रही जमकर नारेबाजी

- मृतक प्रद्युम्न के पिता वरुण के वकील ने कहा- स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित है, प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है।
- कंडक्टर अशोक ने कहा उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी।
- स्कूल के परिसर में छात्र का शव मिलने के बा रायन इंटरनेशनल स्कूल के बाहर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।
-

- पीड़ित के पिता वरुण रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के लिए वकील के साथ पुलिस आयुक्त का कार्यालय पहुंचे
-

शुक्रवार (8 सितंबर) को बच्चे के पिता वरुण ठाकुर ने साफ कहा था कि कैसे हुआ ये नहीं पता लेकिन इतना साफ है कि ये एक हत्या है। बच्चे की मां और परिवार के दूसरे लोगों ने भी इसे हत्या कहा है। बच्चे की मौत की खबर के बाद भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की। वहीं मामले को लेकर परिजन पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में धरने पर बैठ गए और हत्या को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी की मांग की। पूरे मामले पर स्कूल की केयर टेकर नीरजा बत्रा ने कहा कि वो नहीं कह सकती कि बच्चे के साथ क्या हुआ लेकिन जैसे ही उन्हें पचा चला वो बच्चे को लेकर अस्पताल गए।












Click it and Unblock the Notifications