गुरुग्राम: Ryan School का गंदा चेहरा आया सामने, बच्चों से साफ कराया प्रद्युम्न का खून

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 2 के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में हर पल नया मोड़ आ रहा है। प्रद्युम्न की क्लासमेट के पिता ने जो खुलासा किया है उससे आपकी रूह कांप उठेगी। एक समाचार चैनल से प्रद्युम्न की सहपाठी के पिता सुबोध कुमार ने कहा कि बच्चों से ही खून के निशान साफ कराए गए। सुबोध ने कहा कि मेड क्लास में आई और उसने कहा कि प्रद्युम्न के बैग में डायरी निकाल कर लाओ उसे चोट लग गई है। फिर कुछ देर बाद प्रद्युम्न के बैग से ही बोतल निकलवाई और उसी पानी से खून साफ कराया।

गुरुग्राम: Ryan School का गंदा चेहरा आया सामने, बच्चों से साफ कराया प्रदुयम्न का खून

Recommended Video

    Gurugram Ryan International School's Principal suspended । वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने बताया कि टॉयलेट रूम में फैले खून को बच्चे से साफ कराया गया। सुबोध के अनुसार उन्हें यह बात उनकी बेटी ने बताई। बता दें कि कल शुक्रवार (8 सितंबर) गुरुग्राम के रायन इंटरनेशन स्कूल के टॉयलेट में दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न की लाश मिली थी। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बस ड्राइवर और कंडक्टर ले लंबी पूछताछ की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि सात साल के इस बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई और फिर शव को शौचालय में डाला गया था।

    Ryan School के मासूम प्रद्युम्न की इसलिए ले ली वहशी कंडक्टर ने जान

    माली ने देखी थी लाश

    प्रद्युम्न की लाश को सबसे पहले स्कूल के माली ने देखी थी। परिजनों का आरोप है कि प्रदुमन की मौत सुबह 7 बजे ही हो गई थी जबकि स्कूल प्रशासन ने उन्हें 9 बजे के करीब इसके बारे में सूचना दी। बता दें कि बीते साल जनवरी में रायन इंटरनेशनल स्कूल की दिल्ली के वसंत कुंज स्थित शाखा में भी एक बच्चे की पानी की टंकी में लाश मिली थी।

    8 सितंबर को बच्चे के पिता वरुण ठाकुर ने साफ कहा था कि कैसे हुआ ये नहीं पता लेकिन इतना साफ है कि ये एक हत्या है। बच्चे की मां और परिवार के दूसरे लोगों ने भी इसे हत्या कहा है। बच्चे की मौत की खबर के बाद भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+