'किसानों को क्या मिला?"..हरियाणा में संजय सिंह ने किसान आंदोलन के बहाने BJP को घेरा

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी फुल फॉर्म में नजर आ रही है। कल आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में रोड शो किया। आज सोहना में आप सासंद संजय सिंह ने AAP उम्मीदवार धर्मेंद्र खटाना के पक्ष के समर्थन में सभा को संबोधित किया।

संजय सिंह ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता BJP के दस साल के कुशासन को ख़त्म करने जा रही है। सोहना से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र खटाना को यहां की जनता विजयी बनाकर विधानसभा भेजने जा रही है।

Sanjay Singh

कालाधान को लेकर किया कटाक्ष

सोहना में कालाधन को लेकर BJP पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि विदेशों से कालाधन वापस लाने की बात कही थी। 15 लाख रुपए देने की बात कही थी। किसी के पास आए क्या?

किसानों को लेकर क्या कहा?

आप सांसद ने किसानों को लेकर भी हरियाणा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार ने किसानों पर जुर्म किया। MSP को लेकर बोलते हुए कहा कि किसानों से फसल का दाम दोगुना करने का वादा किया। इसके बदले किसानों को क्या मिला? लाठियां, सड़कों पर कीलें गाड़ दी गईं। BJP ने किसानों, नौजवानों और महिलाओं समेत सभी को धोखा दिया। BJP का मतलब भारतीय झूठा पार्टी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+