पंजाब के विकास के लिए मोदी जरूरी है, तारागढ़ में बोले हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी
Haryana News: भाजपा नेता और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी गुरुवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पंजाब के तारागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया । उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा कि इस पंजाब में आने वाली 1 जून को मतदान होना है।ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तारागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित परिवारजनों से भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगे लिखा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।60 साल तक कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के जो एक से बढ़कर एक वारदातें की हैं।अब कांग्रेस के साथ एक और भ्रष्टाचारी पार्टी (AAP) जुड़ गई है।यहां तो आमने सामने लड़ने का ड्रामा कर रहे हैं, दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे। पंजाब के विकास के लिए मोदी जरूरी है।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान हो चुका है। एक जून को सातवें चरण के मतदान होंगे, जिसका प्रचार आज शाम थम चुका है । सातवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे कालोनोर शिव मंदिर, भगवान महादेव से मांगा आशीर्वाद












Click it and Unblock the Notifications