Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे कालोनोर शिव मंदिर, भगवान महादेव से मांगा आशीर्वाद
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी गुरुवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में पंजाब के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गुरदासपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर कालोनोर (गुरदासपुर) पहुंच कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मिडिया हेंडल एक्स पर भगवान शिव के दर्शन से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि आज पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान प्राचीन शिव मंदिर कालोनोर (गुरदासपुर) पहुंच कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर सभी परिवारजनों के सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

ज्ञात हो कि कलानौैर का इतिहास बहुत पुराना है। पंजाब का कलानौर सैलानियों और श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र बना रहता है। पहले यह कस्बा कुला और नूरा के नाम से प्रसिद्ध था, बाद में कलानौर पड़ा।
माना जाता है कि 1388 ईस्वी में इस मंदिर को महाकनेश्वर जी कहा जाता था। शिवजी महाराज जहां उस वक़्त आए थे, जब गणेश और कार्तिक की गद्दी को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद कार्तिक जी ने नाराज होकर अच्चल साहिब, जो कि इस समय बटाला के निकट है, डेरा लगा लिया है। देवी देवताओं ने उनको मनाने की बेहद कोशिश की, लेकिन और कार्तिक जी ने किसी की भी नहीं मानी। अंत में देवी देवताओं के कहने पर भगवान् शिवजी ने कार्तिक को समझाया। इसके बाद कलानौर के पुरातन मंदिर वाले स्थान पर डेरा लगा लिया। यहां अब शिवजी का मंदिर यहां स्थान स्थित है।
यह भी पढ़ें Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार पर कही यही बात












Click it and Unblock the Notifications