हरियाणा के मंत्री की दलील, गांवों की स्टार रेटिंग से बैचलर्स को मिलेगा परफेक्ट मैच
नई दिल्ली। हरियाणा के कृषि एंव पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा के अविवाहित पुरूषों के लिए अनोखा प्रस्ताव रख दिया है। मंत्री ने कहा कि हरियाणा के गांवों की स्टार रेटिंग से गांव के अवाहित लड़कों को अच्छी दुल्हनें मिल जाएगी। उन्होंने गांव के पुरूषों से अपने गांवों की साफ-सफाई और विकास में अपना पूरा सहयोग देने को कहा है, ताकि गांव की स्टार रेटिंग सुधरे और गांवों की स्टार रेटिंग सुधरने से उन्हें अच्छी दुल्हनें मिलेगी।

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार के मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने 2014 विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के नौजवानों को बिहार की दुल्हनें लाने विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर वो सूर्खियों में छा गए थे। अब उन्होनें एक बार फिर से अविवाहित पुरूषों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गांवों की रेटिंग सुधरने से लड़कों को अच्छी वधू मिलेगी।
आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने गांवों के लिए 3,5 और 7 स्टार रेटिंग सिस्टम शुरू किया है। गांवों की साफ-सफाई, शिक्षा और विकास के आधार पर स्टार देने का प्रस्ताव रखा है। धनखड़ ने कहा कि अगर गांव की रेटिंग अच्छी होगी तो लड़की के घरवाले गांव की रेटिंग से प्रभावित होंगे। लड़की भी अपने होने वाले ससुराल की रेटिंग से उस गांव के विकास का अंदाजा लगा सकेगी। ऐसे में गांव की स्टार रेटिंग से अविवाहित लड़कों को अपने परफेक्ट मैच मिलने में आसानी होगी। हालांकि विपक्ष उनके इस बयान की आलोचना कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications