हरियाणा में बीफ खाने के शक में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या, गौरक्षा समूह के 7 लोग गिरफ्तार
Charkhi Dadri News: दिल दहला देने वाली खबर हरियाणा के चरखी-दादरी जिले से सामने आई है। यहां बीफ खाने के शक में गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल से आए एक प्रवासी मजदूर को पीट-पीटकर हत्या कर दी।
प्रवासी मजदूरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गौरक्षक दल के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, इस मामले में शामिल दो किशोरों को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं, मृतक मजदूर की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी साबिर मलिक के रूप में हुई है।

खबर के मुताबिक,यह घटना 27 अगस्त की है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चरखी दादरी जिले में बीफ खाने के शक में दो मजदूरों को बुरी तरह से पीटा गया था। इस पिटाई में साबिर मलिक की मौत हो गई।
जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौ रक्षा दल के आरोपी सदस्यों ने खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने साबिर मलिक को एक दुकान पर बुलाया। वहां पहुंचने पर उन्होंने गोमांस खाने के संदेह में उस पर बुरी तरह हमला कर दिया।
जब आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने मलिक को दूसरी जगह ले जाकर पीटा। पुलिस ने इस जघन्य कृत्य में शामिल सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
दो किशोर भी शामिल
पांच मुख्य संदिग्धों- अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल के अलावा दो किशोर भी अपराध में शामिल थे। पुलिस ने कहा है कि वे इस दुखद घटना की जांच जारी रखे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक चरखी दादरी जिले के बांद्रा गांव के पास एक झुग्गी में रहता था और कबाड़ बीनने का काम करता था।
कानून से कोई समझौता नहीं किया जा सकता: नायबा सिंह
वहीं, अब इस मामले पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मॉब लिंचिंग जैसी बातें सही नहीं है, क्योंकि गौरक्षा के लिए विधानसभा में सख्त कानून बनाया गया है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मैं कहना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और ये घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं।












Click it and Unblock the Notifications