विशेष चर्चा कार्यक्रम में सीएम खट्टर ने लिया हिस्सा, सेवा आश्रम के निर्माण में 100 करोड़ लगाने कही बात

Haryana News: वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वृद्धजनों से बातचीत की। इस दौरान सीएम खट्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि 40 वृद्धजनों ने पेंशन लेने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने बताया कि इससे सरकार को लगभग 100 करोड़ रुपए बचे हैं।

विशेष चर्चा कार्यक्रम में सीएम खट्टर ने कहा कि 100 करोड़ की राशि को अब सरकार सेवा आश्रम के निर्माण में लगाएंगी। इस दौरान सीएम खट्टर ने उन वरिष्ठ नागरिकों से बात की है, जिन्होंने वृद्धावस्था भत्ते का पात्र होते हुए भी उसे लेने से इनकार कर दिया है।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

सीएम ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से प्रो-एक्टिव मोड़ में करने के बाद 60 साल की आयु के पात्र लोगों से उनकी पेंशन शुरू करने के लिए सहमति देने के बारे में संपर्क किया जाता है। इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने इस विशेष चर्चा कार्यक्रम के दौरान बताया कि हरियाणा सरकार ने अस्पतालों में सीनियर सिटीजन कॉर्नर बनाएं हैं।

ताकि, पर्ची बनवाने से लेकर दवाई लेने तक से बुजुर्गों को लाइन में न लगना पड़े। बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए वित्तीय वर्ष के बजट में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए प्रहरी योजना शुरू की गई है। इसके साथ ही अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम रेवाड़ी में खोला गया है।

ऐसा ही आश्रम करनाल में निर्माणाधीन है, इसके अलावा 14 अन्य ज़िलों में भी इसके लिए भूमि की पहचान की गई। सीएम ने चर्चा के दौरान बताया कि इन सब के अलावा रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पानीपत, अंबाला और पंचकुला में ओल्ड एज होम चलाए जा रहे हैं।

श्रीमाता देवी माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा भी पंचकुला में ओल्ड एज होम चलाया जा रहा है। प्रदेश के 13 ज़िलों में 14 डे केयर सेंटर कार्यरत बुजुर्गों के लिए खोले गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि जो शारीरिक रूप से स्वस्थ वो प्रहरी योजना के साथ जुड़कर समाज कल्याण में अपना योगदान दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+