अब युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाएगी मनोहर लाल खट्टर सरकार, 1150 लोगों से मांगा जाएगा आवेदन
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार अब युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने की मुहिम शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद इस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि हम उन युवाओं को विदेश भेजेंगे जो रोजगार के लिए बाहर जाना चाहते हैं। कई देशों में आज मैन पावर की बेहद आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अब तो हमने विदेश में भी जब मैं दुबई गया था तो वहां कुछ ऐसे लोगों के साथ मीटिंग की थी कि विदेश में जहां-जहां मैन पावर की जरूरत है, हम उसे सप्लाई करने के लिए तैयार हैं।

अभी इजरयल ने 1000 लोगों को मांगा है और कुछ देशों ने लोगों को मांगा है, कुल मिलाकर 150-200 लोगों की मांग की है। हमने 11500 लोगों का विज्ञापन निकाला है कि जो लोग स्किल्ड हैं वो आवेदन करें और फिर उनके चयन किया जाएगा। उन एजेंसियों को बुलाना पड़ेगा जिन्हें रखना है, उनके भी अपने पैरामीटर हैं, ऐसे में स्किल्ड लोगों को चुनकर उन्हें वहां भेजा जाएगा।
यह संख्या बढ़ सकती है क्योंकि दुनिया में आज बहुत ऐसे देश में हैं जहां मैन पावर की आवश्यकता है। हरियाणा और पंजाब के हमारे युवक विदेश जाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, गैरकानूनी तरीके भी अपनाते हैं, जोकि उन्हें मना किया है कि उन्हें नहीं करना है। जिंदगी का जोखिम होता है उसे बिल्कुल नहीं अपनाना चाहिए। डुंकी जैसा सिस्टम चल पड़ा है, उसको हमने उसे खत्म करने की कोशिश की है, जहां पर भी इस तरह की जानकारी हमे मिलती है उसे रोकने की कोशिश करते हैं। विधिवत कानूनी तरीके से हम लोगों को विदेश भेजेंगे, यह अच्छा है।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कोई जबरदस्ती नहीं जाने वाला है, यह मौका है, जो लोग जाना चाहते हैं जा सकते हैं। पूरा इजरायल खाली नहीं हो गया है, दूसरे देश के लोग वहां जा रहे हैं, जो लोग जाना चाहते हैं उन्हें ही भेजा जाएगा। हमारे नहीं भेजने पर भी लोग जा रहे हैं। ऐसे में हम उन्हें कानूनी तरीका मुहैया करा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications