छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विष्णु देव साय को बधाई दी है।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य के विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री विष्णु देव साय जी को बहुत-बहुत बधाई। विविध संस्कृति व प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर यह धरा आपके नेतृत्व में प्रगति व समृद्धि के नित नए आयाम स्थापित करेगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।

manohar lal khattar

बता दें कि रविवार को रायपुर में भाजपा कार्यालय में विष्णु देव साय के नाम पर विधायक दल में मुहर लग गई। बैठक में सर्वसम्मति से विष्णु देव साय को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही विष्णु देव साय प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे पहले अजीत जोगी को प्रदेश का पहले आदिवासी सीएम कहा जाता था लेकिन इससे जुड़ा उनका मामला कोर्ट में लंबित है।

विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल हुए, उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन विधायक दल में उन्हें उपमुख्यमंत्री के तौर पर चुनाव गया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि रमन सिंह ने ही विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव आगे रखा था।

जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बृजमोहन अग्रवाल ने इसका समर्थन किया। रिपोर्ट की मानें तो रमन सिंह के पास एक फोन आया था, जिसके बाद वह बाहर गए और अंदर आकर उन्होंने विष्णुदेव के नाम का समर्थन किया। बताया जा रहा है कि यह फोन कॉल दिल्ली से आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+