28 अक्टूबर को वाल्मीकि और महाराजा अजमीढ़ जयंती पर रहेगा अवकाश, हरियाणा सरकार ने की घोषणा
Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर ने महर्षि वाल्मीकि जयंती और महाराजा अजमीढ़ जयंती को लेकर बड़ी घोषणा की है। खट्टर सरकार ने 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और महाराजा अजमीढ़ जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
28 अक्टूबर को सभी सरकारी स्कूल-कॉलजों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव की तरफ से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और महाराजा अजमीढ़ जयंती के अवसर पर सार्वजनिक कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश अधिसूचित किया है। इतना ही नहीं, मुख्य सचिव द्वारा आज इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications