पानीपत-रेवाड़ी में बनेगा सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य का स्मारक, सीएम खट्टर ने जारी किया डाक टिकट
Haryana Govt: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने बड़ी घोषणा भी की।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य की स्मृति में पानीपत तथा रेवाड़ी जिला में स्मारक बनाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि संत महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत दोनों जिलों में 4 से 5 एकड़ भूमि में यह स्मारक बनाए जाएंगे।

इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। इन स्मारकों का उद्देश्य भी आने वाली युवा पीढ़ियों को सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य की शौर्य गाथा से प्रेरणा मिलेगी। बता दें कि पानीपत तथा रेवाड़ी जिला में स्मारक बनाएं जाने की घोषणा सीएम खट्टर ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में की।
इस अवसर पर केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवु सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि संत-महापुरुषों के विचारों को याद करने का सबसे अच्छा उदाहरण हरियाणा सरकार द्वारा पूरे देश में दिया जा रहा है। इस दौरान सीएम खट्टर ने और केंद्रीय संचार राज्य मंत्री ने सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
'संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना' के तहत लगाई गई इस प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल व अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications