'झाड़ू का बटन दबाओ- फ्री बिजली, अच्छे स्कूल और अस्पताल पाओ'...पानीपत में सिसोदिया ने लगाई वादों की झड़ी
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए अब मात्र तीन दिन बचे हैं और इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पूरी ताकत वोटरों को लुभाने में झोंक दी है।
इस कड़ी में आज मनीष सिसोदिया ने पानीपत में रोड शो निकाला और लोगों को संबोधित किया। पूरे रास्ते में सिसोदिया ने जगह-जगह रुककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की। पानीपत से उन्होंने खुलकर BJP पर हमला बोला।

मनीष सिसोदिया ने कहा, 5 अक्टूबर को हरियाणा की जनता प्रदेश में बदलाव लाने के लिए EVM में झाड़ू का बटन दबाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रोड शो में उमड़ी जनता का उत्साह बता रहा है कि वह 5 अक्टूबर को EVM में झाड़ू का बटन दबाकर BJP को सत्ता से बाहर करना चाहती है। इस बार हरियाणा में बदलाव होकर रहेगा और आप की सरकार बनेगी।
'झाड़ू का बटन दबाओ- फ्री बिजली, अच्छे स्कूल और अस्पताल पाओ'
उन्होंने हरियाणा की जनता से वादा करते हुए अपील किया और कहा, 5 अक्टूबर को झाड़ू का बटन दबाओ - फ्री बिजली, अच्छे सरकारी स्कूल और अस्पताल पाओ। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली के बिल 0 करके दिखा दिए। यह ईमानदारी और काम की राजनीति का नतीजा है। हमारी पार्टी ने पंजाब में भी जनता को 24 घंटे मुफ्त बिजली दी है। इस बार आप लोग हरियाणा में भी केजरीवाल जी की सरकार ले आओ, आपको भी फ्री बिजली मिलेगी। सरकारी स्कूल बेहतरीन होंगे, जहाँ आपके बच्चों को मुफ्त में वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिलेगी। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज होगा, महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रुपए मिलेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी हरियाणा में हैं। बल्लभगढ़ में विधानसभा में उन्होंने रोड शो करेंगे। तो वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यमुनानगर में एक जनसभा को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications