कैप्टन अभिमन्यु के गढ़ में गरजे सिसोदिया, कहा- झाड़ू का बटन दबाओ, 24 घंटे मुफ्त बिजली पाओ
Haryana Election 2024: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नारनौंद में रैली की। रैली को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा, 24 घंटे बिजली की गारंटी कोई नहीं देता लेकिन अरविंद केजरीवाल जी ये गारंटी देते हैं कि "झाड़ू का बटन दबाओ, 24 घंटे और मुफ्त बिजली पाओ।
नारनौंद विधानसभा क्षेत्र बहुत बड़ा है । AAP ने रणबीर सिंह लोहान को यहां से उम्मीदवार बनाया है, तो बीजेपी ने दिग्गज नेता पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को मैदान में उतारा है और कांग्रेस ने जसबीर सिंह दिया टिकट दिया। कैप्टन अभिमन्यु दूसरी बार चुनावी रण में उतरे हैं। देवीलाल परिवार का गढ़ रही इस सीट पर जीत हासिल करना भाजपा-कांग्रेस और आप तीनों के लिए चुनौती है।

सिसोदिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 24 घंटे बिजली की गारंटी कोई नहीं देता लेकिन अरविंद केजरीवाल जी ये गारंटी देते हैं कि झाड़ू का बटन दबाओ, 24 घंटे और मुफ्त बिजली पाओ। ये करिश्मा करना सिर्फ़ हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल जी को आता है, ये BJP-Congress के बस की बात नहीं है।
उन्होंने वादा किया और कहा, जब कोई बीमार होता है तो घरवालों को इस बात की चिंता रहती है कि कितने बीघा ज़मीन बिक जाएगी, बीवी के गहने बिक जाएँगे, लेकिन दिल्ली के अस्पतालों में प्राइवेट से ज़्यादा बेहतर इलाज मिलता है। आज हरियाणा के लाखों लोग भी दिल्ली में बेहतर इलाज की सुविधा ले रहे हैं। ये चमत्कार हरियाणा में भी हो सकता है, बस आपको झाड़ू का बटन दबाना है।












Click it and Unblock the Notifications