बरेली की महिला ने FIR लिखवाई- हरियाणा में नौकरी दिलाकर मुझे शादी के ख्वाब दिखाए थे, आखिर में उसने...
हिसार. यूपी के बरेली जिले की एक महिला ने हरियाणा के हिसार जिले में रहने वाले शख्स के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जीरो एफआइआर को हिसार ट्रांसफर कर दिया। जिसमें महिला ने कहा, कुमार ज्ञान नाम के शख्स ने मुझे हिसार में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलवाई थी। जिसके बाद हिसार कैंट के पास रहने के लिए मकान भी किराये पर दिलवाया। मुझे लगता था कि वो मुझसे शादी करेगा। उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मेरे साथ धोखा हुआ है, उसने झांसा देकर मुझे फंसाया।'

पुलिस के अनुसार, जिस महिला ने यौन शोषण की शिकायत की है, वह कुछ माह नौकरी करने के बाद वापस चली गई थी। उसका कहना है कि उसी दौरान कुमार ज्ञान ने दुष्कर्म किया। वह उसे शादी के ख्वाब दिखा रहा था। महिला ने अब उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस उस मामले की जांच कर रही है। फिर, दोषी पर कार्रवाई करेंगे।
इधर, 10वीं की छात्रा को अपहृत कर रेप किया
हरियाणा के पलवल में चांदहट थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की छात्रा को अपहृत कर रेप किया गया। 2 युवकों ने उससे बलात्कार करने के दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें भी खीचीं। किसी से बताने पर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दीं। छात्रा ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications