गर्भवती पत्नी को तीन तलाक बोल घर से निकाला, महिला ने कहा- पति के दूसरी महिलाओं से हैं संबंध

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एक शख्स ने शादी के तीन साल बाद गर्भवती पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि शख्स के दूसरे महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध हैं। वह पत्नी से अक्सर मारपीट कर उससे दहेज लाने का दबाव बनाता था। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

man gives triple talaq to pregnant wife for dowry

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के दुमझेड़ा की आसमा की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले बूड़िया के इंतजार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए आसमा को प्रताड़ित करने लगे। आसमा ने बताया कि मायके से दो लाख रुपए लाने का दबाव बनाया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर इंतजार ने जनवरी 2019 में दूसरा निकाह कर लिया।

आसमा ने बताया कि उसे ससुराल में बंधक बना लिया गया था। फोन भी झीन लिया गया था। 10 सितंबर को ​उसके पिता ससुराल आए तो उसकी हालत का पता लगा। पिता ने इंतजार से बात करनी चाही, लेकिन वह गुस्सा हो गया। इसके बाद अपने घरवालों के कहने पर आसमा को तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। बूड़िया थाने के एसआई रमेश चंद्र ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपित पति फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+