कुश्ती में हारने पर बबीता फोगाट की ममेरी बहन को लगा सदमा, घर के अंदर फंदे पर झूलकर दे दी जान
चरखी दादरी। हरियाणा की नामी पहलवान व भाजपा नेता बबीता फोगाट की एक ममेरी बहन कुश्ती का फाइनल मैच हार गई थी। इससे उसे बड़ा दुख पहुंचा। वो इतनी निराश हुई कि अपनी जान दे दी। उसकी लाश बबीता के गांव बलाली स्थित मकान में फंदे पर लटकी मिली। यह पता चलते ही उनके परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान 17 वर्षीय रितिका के तौर पर हुई है।

रितिका मूलत: राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव जैतपुर की निवासी थी। वह अपने फूफा महाबीर पहलवान (द्रोणाचार्य अवार्डी), जो कि बबीता फोगाट के पिता हैं, के गांव बलाली स्थित कुश्ती एकेडमी में प्रैक्टिस करती थी। बताया जाता है कि, पिछले दिनों रितिका ने भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय सब-जूनियर, जूनियर महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जहां फाइनल मैच में रितिका एक पॉइंट से हार गई थी। उस मुकाबले के दौरान वहां महाबीर फोगाट भी मौजूद थे।

उधर, कुश्ती हारने के बाद से रितिका सदमे में थी। एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, रितिका ने महाबीर फोगाट के गांव में एक कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाया। यह घटना 15 मार्च की रात करीब 11 बजे की है। उसके बाद उनकी लाश ही मिली।












Click it and Unblock the Notifications