'अंग्रेजों की तरह बाहर फेंक देंगे लोग', पहलवानों के प्रदर्शन पर महावीर फोगाट ने केंद्र को चेताया
Mahavir Phogat:महावीर फोगाट ने कहा कि हमारी बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है और हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी।

Mahavir Phogat On Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर पूर्व पहलवान महावीर फोगाट ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। महावीर फोगाट ने कहा कि यदि केंद्र सरकार का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं जब देश के लोग मौजूदा सरकार को अंग्रेजों की तरह भारत से बाहर निकाल फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों की हालत देखी नहीं जा सकती। देश के लोग अंग्रेजों की तरह सरकार को भगाएंगे। वह हरियाणा में अपने गांव बलाली में बोल रहे थे।
महावीर फोगाट ने राकेश टिकैत का भी किया समर्थन
किसान नेता द्वारा पहलवानों को दिए गए समर्थन और किसान नेता राकेश टिकैत के हस्तक्षेप के बारे में बोलते हुए महावीर फोगाट ने कहा किसान नेताओं ने हमारी बेटियों की भावनाओं को समझा और अब पूरा देश एकजुट होकर इसे एक निर्णायक आंदोलन में बदल देगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों से लेकर खापों और सामाजिक और किसान संगठनों तक, देश के लोग बड़े पैमाने पर आंदोलन देखेंगे।
आज बेटियों की हालत देखी नहीं जा रही: महावीर फोगाट
महावीर फोगाट (Mahavir Phogat) ने कहा कि मैंने सब कुछ दांव पर लगाकर अपनी बेटियों को मेडल के लायक बनाया। आज उनकी हालत देखी नहीं जा सकती। अफसोस की बात है कि खिलाड़ियों को अपने पदक गंगा में फेंकने का फैसला लेना पड़ा। किसान नेताओं ने उनकी भावनाओं को समझा और अब पूरा देश इस कदर एकजुट होगा कि सरकार को झुकना ही पड़ेगा। अगर सरकार इस मामले में पहल नहीं करती है, तो देश के लोग इसे अंग्रेजों की तरह भगा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications