हरियाणा में लुटेरी दुल्हन ने लूटाः ससुरालियों को जहरीला दूध पिलाकर ले भागी नकदी और गहने
पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में गांव नौल्था से लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। जहां एक नई नवेली दुल्हन हफ्तेभर के भीतर ही नकदी और गहने लूट ले गई। उसके पति समेत अन्य ससुरालियों का कहना है कि, भागने से पहले उसने ससुरालियों को जहरीला दूध पिला दिया था। हालांकि, सभी खतरे से बाहर हैं। गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई। दरअसल, उन्हें बेहोश पड़े देख पड़ोसियों ने समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया था, वरना मर जाते। इस बात की पुष्टि डॉक्टर ने भी की है। डॉक्टर ने बताया है कि उन्हें मारने की नीयत से जहर दिया गया था।

मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने बताया कि, घटना गांव नौल्था निवासी दिनेश और उसके परिवार के साथ हुई है। दिनेश की शादी बीते दो दिसंबर को सुनीता गांव पावा, गली नं-7 अल्मोडा जिला उत्तराखंड के साथ हुई थी। उस दौरान दूल्हे पक्ष ने ही शादी का सारा खर्च उठाया था। दुल्हन को कपड़े और गहने भी दिलाए थे। फेरे पड़ने के बाद दुल्हन को घर ले आया गया। फिर, यहां हफ्ता भर ही हुआ था कि दुल्हन ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।
दिनेश के मुताबिक, उस औरत का नाम सुनीता है। इस मामले में दिनेश की शिकायत पर दुल्हन सुनीता, उसकी बहन बिमलेश, जालपाड़ निवासी दिनेश, उसकी पत्नी और मां के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही पंडित कृष्ण पर भी केस किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शिकायत मिलने के बाद से ही आरोपी दुल्हन की तलाश में जगह-जगह छापामारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications