Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो बीजेपी के इस गढ़ में INDIA गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें?
Loksabha elections 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं। जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।

भाजपा के नेतृ्त्व वाला एनडीए गठबंधन तो मिशन 400 को लेकर आगे बढ़ रहा है तो वहीं इसे हराने के लिए बना 'इंडिया अलायंस' अभी से ही बिखर गया है। ऐसे में कैसे वो एनडीए के विजय रथ को रोक पाएगा? ये एक बड़ा सवाल है?
मालूम हो कि बंगाल में सीएम ममता बनर्जी 'एथला चलो' का ऐलान कर चुकी हैं तो पंजाब में आप पार्टी ने कांग्रेस के साथ चलने से मना कर दिया है। यूपी में भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तेवर काफी तीखे दिख रहे हैं तो वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब एनडीए के पार्ट हैं, ऐसे में क्या 'इंडिया अलायंस' लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के लिए चुनौती बन पाएगा?
बात अगर हरियाणा की जाए तो यहां पर विधानसभा चुनाव भी होने हैं, जाहिर है कि लोकसभा चुनाव का असर यहां के असेंबली चुनाव पर भी पड़ेगा, ऐसे में यहां पर अलायंस कितना मजबूत है, ये जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया, जिसमें उससे पूछा गया कि आगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो हरियाणा में इंडिया अलायंस को कितनी सीटें मिलेंगी?
हरियाणा में लोकसभा की दस सीटें हैं
मालूम हो कि हरियाणा में लोकसभा की दस सीटें हैं। इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया। उसने सर्वे में एनडीए को पूर्णबहुमत दिया है, यानी कि सर्वे के मुताबिक यहां की दस सीटों में आठ सीटें एनडीए को और 2 सीटें इंडिया अलायंस को जाती हैं।
अपनी प्रतिक्रिया इस सर्वे पर जरूर दें
निश्चित तौर पर ये रिजल्ट अलायंस के लिए चिंता पैदा करते हैं। मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत के आधार पर किया गया है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया इस सर्वे पर जरूर दें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
ये था साल 2019 हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम
- कुल सीटें 10
- भारतीय जनता पार्टी 10
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 0
- जननायक जनता पार्टी 0
- बहुजन समाज पार्टी 0
- इंडियन नेशनल लोकदल 0
- निर्दलीय 0
पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां पर क्लीन स्वीप किया था और इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि ऐसा ही कुछ परिणाम रहेगा देखते हैं चुनावी नतीजे किस दल के लिए खुशियां लेकर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications