Lok Sabha Election: हरियाणा के लिए JJP ने 5 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, जानें कौन-कौन चुनावी रण में?

लोकसभा चुनाव के अब तीन दिन ही शेष बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसी कड़ी में, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने मंगलवार को हरियाणा के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। जिसमें पार्टी विधायक नैना सिंह चौटाला को हिसार से मैदान में उतारा गया है।

नैना चौटाला चरखी दादरी जिले के बाढड़ा से विधायक हैं। वह जेजेपी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की पत्नी और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला की मां हैं। वहीं, जेजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक , पूर्व विधायक रमेश खटक सिरसा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

JJP

पार्टी ने एक बयान में कहा कि जेजेपी ने पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को भिवानी-महेंद्रगढ़ से मैदान में उतारा है। वहीं, प्रसिद्ध कलाकार (गायक) राहुल यादव फाजिलपुरिया गुरुग्राम से उम्मीदवार होंगे, जबकि जेजेपी के युवा नेता नलिन हुडा फरीदाबाद से चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

हिसार सीट बनी चौटाला परिवार के लिए चुनावी अखाड़ा

हरियाणा की हिसार सीट सबसे हॉट सीट में बेशुमार हो चुकी है। क्योंकि, इस बार के लोकसभा चुनाव में यह सीट चौटाला परिवार के लिए चुनावी अखाड़ा बनकर उभरी है। इस सीट पर अलग-अलग पार्टियों के टिकट पर चौटाला परिवार के सदस्य एक-दूसरे से टक्कर लेंगे। इस सीट पर बीजेपी के टिकट पर जननायक जनता पार्टी प्रमुख दुष्‍यंत चौटाला के दादा रणजीत चुनावी रण में हैं। वहीं, अब जेजेपी ने नैना चौटाला को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब इसी सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से सुनैना चौटाला की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+