बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हुए चार शख्स, अचानक गिरी बिजली और फिर...
गुरुग्राम। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ये लोग खराब मौसम से बचने के लिए पेड़ के किनारे खड़े हो गए थे, तभी बिजली गिरी और ये लोग उसकी चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, ये घटना गुरुग्राम के सेक्टर 82 की है। आपको बता दें कि इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

अस्पताल में चारों लड़ रहे हैं जिंदगी की जंग
यह घटना आवासीय टाउनशिप वाटिका इंडिया नेक्स्ट में हुई है। इस घटना में घायल हुए चार लोगों की पहचान शिव दत्त (43), लाली (32), अनिल कुमार (32) और राम प्रसाद (38) के रूप में हुई है। चारों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है, जहां राम प्रसाद की हालत काफी गंभीर है। वाटिका इंडिया नेक्स्ट के डिप्टी जनरल मैनेजर शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि शाम को सवा चार बजे के करीब हल्की बारिश हुई थी। वाटिका में मौजूद लोग इधर-उधर बारिश से बचने की कोशिश में पेड़ के नीचे जा खड़े हुए। उसी ये चारों भी एक पेड़ की नीचे खड़े थे। तभी आकाशीय बिजली गिरी और चारों बेहोश हो गए। आनन-फानन में चारों को मानेसर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, वो वाकई रूह कंपा देने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि चार लोग पेड़ के नीचे खड़े हैं और तभी आग की तरह बिजली उन लोगों पर गिरती है 2 सेकेंड के लिए ऐसा लगता है कि चारों आग में झुलस गए हैं। बिजली गिरने के बाद चारों एकदम से बेहोश होकर नीच गिर जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications