हरियाणाः नौकरी मांगने गई लड़की के साथ राइस मिल में कई लोगों ने किया गैंगरेप, 8 के खिलाफ मामला दर्ज

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी थाना क्षेत्र में स्थित एक राइस मिल में युवती के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। युवती को नशा देकर बंदूक की नोक पर आरोपितों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में कई बड़े-बड़े राइस मिल के मालिक और आढ़ती शामिल हैं। पुलिस ने 8 व्यापारियों के खिलाफ गैंग रेप औऱ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप

नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वो अपनी सहेली की मदद से तरावड़ी के राइस मिल में नौकरी का पता करने आई थी। इसी बीच बातचीत करने के बाद जब वह मिल में नौकरी के बारे में चर्चा करने पहुंची तो आरोपितों ने नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि उसने जब इसका विरोध किया तो शराब के नशे के चलते कुछ लोगों ने उसे बंदूक दिखाकर धमकी भी दी।

राइस मिल में किया गैंगरेप

राइस मिल में किया गैंगरेप

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आठ आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल महिला का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसी कारण मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान नहीं हो पाए हैं। पूरे मामले की तमाम पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर पूरे मामले की तहकीकात करनी शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले हफ्ते भी करनाल में एक बड़ा हाई प्रोफाइल गैंग रेप का मामला सामने आया था जिसमे एक प्राइवेट स्कूल के मालिक व तहसीलदार पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। लेकिन उस मामले में अभी जांच चल रही है और अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+