Karnal Chunav Results 2024 Live: बीजेपी का अपने गढ़ में वर्चस्व बरकरार, जगमोहन आनंद ने जीता चुनाव
Karnal Chunav Result 2024 in Hindi: हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। पोस्टल बैलेट्स की गिनती के साथ वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। हरियाणा के सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को चुनाव हुए थे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में करनाल सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। 2014 से बीजेपी का गढ़ रही इस सीट पर भाजपा ने जगमोहन आनंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से फिलहाल राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी विधायक हैं। करनाल सीट छोड़कर सैनी को बीजेपी ने इस बार लाडवा से उम्मीदवार बनाया है। मतगणना का ताजा हाल जानने के लिए जुड़े रहें...

LIVE Feed
Karnal Chunav Result: बीजेपी प्रत्याशी की बढ़त बरकरार
Karnal Assembly Election 2024: भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद ने करनाल सीट पर बढ़त बरकरार रखी हुई है। आनंद 7590 वोटों से आगे चल रही है।
Karnal Chunav Update: मतगणना आज
हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती आज, 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर चुनावों के साथ हो रही है। हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई और कांग्रेस ने 90 सीटों वाली विधानसभा में 31 सीटें जीतीं।















Click it and Unblock the Notifications