Haryana News: जेजेपी 24 दिसंबर को करनाल लोकसभा में होगी नवसंकल्प रैली: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जननायक जनता पार्टी की लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियां जारी है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने पांच लोकसभा क्षेत्रों में सफल रैलियां की है। 24 दिसंबर को करनाल लोकसभा की रैली की जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बचे चार लोकसभा में भी रैलियां की जाएगी। वे सोमवार को हिसार दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इनेलो से संबंधित एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने राजस्थान चुनाव के मैदान में उतरकर 13 जिलों में पार्टी को खड़ा किया है। 60 हजार वोट लिए है। लेकिन इनेलो नेता राजस्थान जाकर तीन विधानसभाओं में बीजेपी, कामरेड और निर्दलीय उम्मीदवारों को हरवाकर आए इसलिए बेचारे हम नहीं, हारे हुए वे तीन उम्मीदवार हुए। हरियाणा के विधानसभा सत्र को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सत्र को लेकर सरकार की पूरी तैयारी है। इससे पहले उन्होंने हिसार में हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे सहित लगभग 280 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। दुष्यंत चौटाला ने गांव रावतखेड़ा, स्याहड़वा, हिंदवान आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीण सभाओं को भी संबोधित किया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम और टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य आगामी दो से तीन माह तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के बनने से पुराने तलवंडी मार्ग को बंद किया गया था। अब इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के मद्देनजर हिसार आने के लिए अगले तीन माह में छोटा रास्ता बना दिया जाएगा। इसके अलावा तलवंडी रोड से मिर्जापुर होते हुए दिल्ली रोड तक रिंग रोड की संपर्क योजना बना दी गई है। इस मार्ग को एनएचएआई बनाएगा। ऐसे में हिसार के चारों तरफ दो तिहाई भाग को कनेक्ट कर दिया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुकलान नेशनल हाईवे से सातरोड नेशनल हाईवे को भी जोड़ा जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में एलिवेटेड रोड की फिजिबिलिटी को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन ने मंजूरी दे दी है। इस रोड पर सात एंट्री और सात निकासी होगी। उन्होने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र जल्द ही फाटक मुक्त हो जाएगा। क्योंकि सभी क्रॉसिंग पर आरओबी और आरयूबी बनाए जाने का कार्य अंतिम चरण में है।

dushyant choutala

हिसार के वर्तमान लोक निर्माण विश्राम गृह परिसर में ही अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखने उपरांत उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सभी कार्य पूर्ण होने के बाद हिसार का विश्राम गृह प्रदेश का सबसे बेहतरीन विश्राम गृह होगा। जिसमें एक सीएम सुईट, पांच वीआईपी सुईट, 15 अधिकारियों के कमरे के अलावा 20 अन्य कमरों का निर्माण होगा। इसी प्रकार से विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन में एक कॉन्फ्रेंस हॉल, एक कमेटी रूम, मल्टीपरपज हॉल, जिम व योगा हॉल आदि भी होंगे। इसी परिसर में निर्माण सदन भी स्थापित किया जाएगा। जिसमें एक ही स्थान पर लोक निर्माण विभाग की विभिन्न तकनीकी शाखाओं के कार्यालय स्थापित होंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिवक्ताओं के नए चेंबर भवन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि न्यायिक परिसर में अतिरिक्त चेंबर बनने से युवा अधिवक्ताओं को सुविधाएं मिलेंगी।

इस दौरान श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि हिसार में ऐसी ऐतिहासिक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। जिन पर प्रदेश की ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों की निगाहें हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दुनिया के नक्शे पर हिसार का अहम स्थान होगा। अनूप धानक ने कहा कि उकलाना में भी जल्द ही लोक निर्माण विश्राम गृह की परियोजना को स्वीकृति मिल जाएगी। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जेजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, जेजेपी जिलाध्यक्ष अमित बूरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+