Jhajjar Chunav 2024: हरियाणा के झज्‍जर में 1st जीत के लिए BJP का कप्‍तान बिरधाना पर दांव, सामने 4 बार की MLA

Haryana Jhajjar Chunav News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए झज्‍जर सीट (एससी) हमेशा से चुनौती रही है। यहां भाजपा कभी खाता नहीं खोल पाई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने कप्‍तान बिरधाना पर दांव लगाया है जबकि कांग्रेस ने मौजूदा विधायक गीता भुक्‍कल को टिकट दिया है।

Jhajjar Haryana Vidhan Sabha Election 2024

झज्‍जर (एससी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक गीता भुक्‍कल, कांग्रेस (2019 में 14999 वोटों से जीत)
कुल वोटर-189121 पुरुष-98911 महिला-90210

कप्‍तान बिरधाना, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-54 साल
शिक्षा-10वीं
करियर-2014 में निर्दलीय चुनाव लड़ा, मगर जीत नहीं पाए।

गीता भुक्‍कल, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-56 साल
शिक्षा- पीजी
करियर-लगातार चार चुनाव लड़कर जीती। शिक्षा मंत्री बनीं।

सीट का गणित-लगातार तीन बार से कांग्रेस ने जीत दर्ज की। भाजपा कभी खाता ही नहीं खोल पाई।

Jhajjar Chunav 2024

Jhajjar Seat MLA List

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में कप्‍तान बिरधाना ने कई सवालों के जवाब दिए हैं।

सवाल-जिला पंचायत अध्‍यक्ष रहते पहली बार मौका मिला है। कैसे देखते हैं इसे?
उत्‍तर-मेरे लिए यह सौभाग्‍य की बात है। आलाकमान ने जनता की भावनाओं को देखते हुए मुझे झज्‍जर हल्‍के से प्रत्‍याशी बनाया है। हमारे यहां से विधायक ने कैबिनेट मंत्री बनने तक का सफर तय किया, मगर चुनाव के बाद जनता के बीच में रहने की बजाय चंडीगढ़ बैठकर काम करती हैं।

सवाल-भाजपा के सामने क्‍या चुनौती?
उत्‍तर-देखिए, भाजपा दस साल से सत्‍ता में है। स्‍वभाविक है कि किसी के काम नहीं हुए होंगे तो रोष भी होगा ही, मगर भाजपा सरकार के बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरी, किसानों को सम्‍मान निधि के तहत आगे बढ़ाने का फैसला सराहनीय है। एमएसपी पर फसलें बिकवाने जैसे फैसल भी शानदार हैं।

कांग्रेस प्रत्‍याशी गीता भुक्‍कल के इंटरव्‍यू का वीडियो

सवाल- विपक्ष बोलता है कि भाजपा किसान विरोधी है?
उत्‍तर-भाजपा एक विचार की पार्टी है। माननीय दीनदयाल जी की सोच को आगे बढ़ाने का काम करती है। भाजपा शायद किसानों को कृषि कानून ठीक से नहीं समझा पाई। भाजपा ने किसानों के लिए अभूतपूर्व फैसले लिए हैं। 14 फसलें एमएसपी पर बिकवाना व केसीसी बनवाना आदि।

सवाल-भाजपा राज में दलित, ओबीसी को हक नहीं मिलता?
उत्‍तर-आजादी के बाद से कांग्रेस को बनाने का काम सिर्फ दलित समाज ने किया, मगर कांग्रेस को दलितों की याद सिर्फ चुनाव में आती है। सरकार बनने के बाद कांग्रेस दलितों की सुध नहीं लेती। यही वजह है कि कांग्रेस का दलित वोट बैंक खिसककर भाजपा में चला गया।

सवाल-भाजपा खेलों को कैसे सपोर्ट करती है?
उत्‍तर-जब से भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया है। गांव-गांव में नर्सरी खोली है। हमारे यहां स्‍टेडियम का शिलान्‍यास हो चुका है। खिलाड़ियों को सम्‍मान निधि के रूप में पैसा देकर आगे बढ़ाने का काम भाजपा ने किया है।खिलाड़ियों को ओलंपिक व कॉमनवेल्थ गेम्‍स में जाने के लिए दो-दो करोड़ दिए जाते हैं। हरियाणा किसान, पहलवान व जवान के लिए जाने जाता है। भाजपा ने तीनों की सुध ली है।

सवाल-झज्‍जर में विधायक ने विकास करवाया?
उत्‍तर-विधायक के पास पैसा सरकार देती है। उस पैसे से काम करवाने का श्रेय तो विधायक ने ले लिया, मगर कई वो काम नहीं करवा पाई। रोड बनवाने के लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपए दिए थे। रोड़ नहीं बनने पर पैसे वापस चले गए। विधायक काम नहीं करवाने का दोष सरकार पर लगा रही है। हरियाणा में पहली बार ऐसा हुआ है कि विपक्ष विधायक को सात करोड़ की राशि विकास के लिए दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+