Haryana News: नूंह में इंटरनेट सेवाएं 11 अगस्त तक बंद, कर्फ्यू में कल सुबह 9 बजे से 4 घंटे दी जाएगी ढील

Haryana News: हरियाणा के नूंह में धार्मिक जुलूस यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बीच जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। हरियाणा सरकार ने कहा कि नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 11 अगस्त तक अस्थायी रूप से निलंबित है।

इसके साथ ही नंह के जिला अधिकारी ने कहा कि जिले में लगाए गए कर्फ्यू में 9 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ढील दी जाएगी।

Haryana News: नूंह में इंटरनेट सेवाएं 11 अगस्त तक बंद

हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। जिससे को लोगों के बीच अफवाहें न फैले। हालांकि, नूंह में अभी भी स्थिति नियंत्रण में नहीं है। पुलिस-प्रशासन मौके पर जुटे हैं। हरियाणा सरकार ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस हिंसा में अभी तक 7 लोगों की मौत हो है। हिंसा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के लिए कांग्रेस ने 9 सदस्यीय डेलीगेशन को भेजा है। लेकिन इस बीच डेलीगेशन को पुलिस ने रोक दिया। प्रतिनिधिमंडल को नूंह के पीड़ितों के परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी।

कांग्रेस के इस काफिले में में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष उदय भान, जितेंद्र भारद्वाज, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह और बीबी बत्रा शामिल हैं। नूंह पुलिस ने पहले ही पलवल रोड पर बैरिकेडिंग कर दी थी।

वहीं, हरियाणा आप के नेता अहमद जावेद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अहमद जावेद के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ता की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+