कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का 7 दिसंबर से होगा आयोजन, पहले बार 8 दिन के होंगे मुख्य कार्यक्रम

Haryana News: कुरुक्षेत्र में आगामी 7 दिसंबर से 24 दिसंबर 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य पंडाल सजाया जाएगा।

हरियाणा सरकार की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेशानुसार पहली बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 8 दिन के होंगे। इस वर्ष गीता जयंती 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दीपोत्सव, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 18 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ होगा।

Manohar Lal Khattar

इतना ही नहीं, सरकार ने केडीबी की तरफ से एजेंसी को नियुक्त किया है, जो डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार निदेशालय का भी सहयोग लिया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि इस बार स्टेट पार्टनर के रूप में असम को चुना गया है।

इससे असम की परंपरा और संस्कृति जानने को मिलेगी। इस संबंध में 18 सितंबर को एक बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें कमेटी के सदस्यों से डिजिटल प्लेटफॉर्म (सोशल साइट्स) के माध्यम से महोत्सव के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में फीडबैक लिया गया था।

इस प्लेटफार्म का और बेहतर तरीके से प्रयोग करने तथा पिछले वर्ष की खामियों को दुरुस्त करने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई थी। इस वर्ष सात दिसंबर से 24 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजिन होगा, 24 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन का प्रयास रहेगा कि महोत्सव की गतिविधियों का एक-एक क्षण देश-विदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाए ताकि पूरा देश और विश्व महोत्सव के साथ जुड़ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+