‘तत्काल डीड-अपॉइंटमेंट सेवा’ हरियाणा में हुई शुरू, लोगों को तुरंत प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड कराने में सुविधा होगी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में 'तत्काल डीड-अपॉइंटमेंट सेवा' शुरू करवाई गई है। इस सेवा के शुरू होने पर अब नागरिकों को अपनी संपत्ति को तत्काल पंजीकृत करवाने की सुविधा मिलेगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस बारे में जानकारी दी। संजीव कौशल बोले कि, सरकार ने राज्यभर में अपनी आधुनिकीकृत तहसीलों में डीड के पंजीकरण के लिए एक नई शुरुआत की है। 'तत्काल डीड-अपॉइंटमेंट सेवा' की लोग काफी समय से मांग कर रहे थे।

Haryana govt launches tatkal deed appointment service

बकौल संजीव कौशल, "इस सेवा के तहत लोगों के लिए तत्काल आधार पर डीड रेजिस्ट्रेशन के लिए अपॉइंटमेंट लेने का प्रावधान किया गया है। इस सेवा का उपयोग करके आवेदक ई-चालान के रूप में 25000 रुपये के तत्काल शुल्क का भुगतान करके डीड पंजीकरण के लिए ऑनलाइन तत्काल अपॉइंटमेंट ले सकता है। यह भी ध्यान रहे कि, तत्काल अपॉइंटमेंट केवल पंजीकरण के दिन सुबह 8 बजे से बुक की जा सकती है।"
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आगे कहा कि प्रत्येक तहसील में 100 सामान्य अपॉइंटमेंट स्लॉट के अलावा 10 अपॉइंटमेंट स्लॉट तत्काल सेवा के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इस पोर्टल के जरिए होगा काम
तत्काल अपॉइंटमेंट बुक करने के विभिन्न चरणों बारे विस्तार से बताते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि आवेदक को egrashry.nic.in पोर्टल पर जाना होगा और तत्काल अपॉइंटमेंट सर्विस चार्ज के लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद सिस्टम द्वारा पूछे गए विवरण दर्ज करने होंगे और ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड आदि का उपयोग करके 25000 रुपये की राशि का भुगतान करने उपरांत ई-चालान बनेगा।

फिर यहां डीड अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी
इसके उपरांत jamabandi.nic.in पोर्टल पर जाकर डीड अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी। यह पोर्टल अपॉइंटमेंट का प्रकार पूछेगा अर्थात सामान्य या तत्काल। आवेदक को तत्काल का चयन करना होगा और ई-चालान का विवरण दर्ज करना होगा। इसके उपरांत आवेदक को अपॉइंटमेंट बुकिंग को पूरा करने के लिए संपत्ति और पार्टियों का विवरण दर्ज करना होगा। अपॉइंटमेंट की सफल बुकिंग पर आवेदक को मोबाइल पर एसएमएस मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+