सीटों के बंटवारे पर INLD-BSP की बैठक जल्द, अभय चौटाल ने दो सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए संकेत

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। तारीखों में बदलाव पर चुनाव आयोग (ECI) 27 अगस्त को बैठक करेगा। इस बीच, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता अभय सिंह चौटाला ने दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने के संकेत दिए है।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने रविवार 25 अगस्त को मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा, 'हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए INLD और बसपा के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टियां मजदूरों और किसानों की हितैषी हैं, अब देश में एक नया संदेश जाएगा।

Abhay Singh Chautala

अभय चौटाला ने आगे कहा कि 1 तारीख से हमारी (BSP-INLD) बैठक है, 4-5 तारीख तक सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा। मैं दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकता हूं। पार्टी के कार्यकर्ता तय करेंगे कि मैं किस सीट से चुनाव लड़ूंगा, उनका फैसला मुझे स्वीकार होगा।

आपको बता दें कि 11 जुलाई को बहुजन समाज पार्टी (BSP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के बीच गठबंधन हुआ था। इस गठबंधन घोषणा खुद अभय चौटाला ने की थी। तो वहीं, इस गठबंधन पर मायावती की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी।

मायावती ने कहा था कि BSP और INLD मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आमचुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नए गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे।

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर एक ही चरण में 01 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। इस बीच, BJP ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 01 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को किसी अन्य तिथि पर स्थगित करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+