BSP के साथ मिलकर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी INLD, अभय चौटाला ने किया ये बड़ा ऐलान

Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बीच इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) नेता अभय सिंह चौटाला ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अभय चौटाला ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) मिलकर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

अभय सिंह चौटाला ने गुरुवार 11 जुलाई को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि आज आम आदमी की भावना यह है कि 10 साल से इस राज्य को लूटने वाली भाजपा को सत्ता से हटाया जाए और कांग्रेस पार्टी को सत्ता से दूर रखा जाए। हम हरियाणा में अपनी-अपनी राजनीतिक पार्टियां बनाने वाले लोगों को साथ लाएंगे।

Abhay Singh Chautala

उन्होंने कहा कि जो भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ हैं और हम एक ऐसा मोर्चा बनाएंगे, जिसमें लोगों का भरोसा बढ़ेगा और आने वाले समय में इस राज्य में गठबंधन की सरकार बनेगी। तो वहीं, BSP के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा, हरियाणा की जनता ने JJP, BJP और कांग्रेस तीनों को वोट डालकर देखा, तीनों ने काफी लंबे समय तक सरकार चलाई है।

Recommended Video

    BSP के साथ मिलकर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी INLD, अभय चौटाला ने किया ये बड़ा ऐलान

    लेकिन, लोगों में बहुत आक्रोश है कि उनकी बातें नहीं सुनी गई, उनके लिए काम नहीं किया गया। आकाश आनंद ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर हमें लगता है कि गठबंधन की सरकार यहां बहुत अच्छा निर्णय दे पाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम न सिर्फ चुनाव लड़ेंगे बल्कि सरकार भी बनाएंगे।"

    तो वहीं, मोहाली में मीडिया से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा पूरी तरह भाजपा की एजेंट है। उन्होंने ये साबित कर रखा है कि वे एजेंट के रूप में काम करते हैं।

    ये भी पढ़ें:-

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+