गुजराती कारोबारी से करोड़ों की लूट आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के गुर्गे के भतीजे ने की

अंबाला। हरियाणा में अंबाला-जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 72.35 लाख रुपये की लूट का शिकार हुए एक गुजराती कारोबारी से रेवाड़ी के धारूहेड़ा में भी साढ़े चार करोड़ करोड़ की लूट हुई थी। वह कारोबारी था- कमलेश शाह। आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के गुर्गे के भतीजे सलमान ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।

indias most wanted dawood ibrahim henchmen nephew accused in Gujarati businessman loot case

लूटकांड में गिरफ्तार किए गए 9 आरोपितों में से एक दाऊद इब्राहिम के गुर्गे का भतीजा सलमान ही है। कारोबारी कमलेश ने पुलिस के समक्ष बताया कि, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सलमान ने जमानत मंजूर करवाने के लिए मेरे धन को कालाधन करार दिया था, जिसकी जांच पुलिस से लेकर आयकर विभाग ने की थी। दिसंबर 2019 में हाईकोर्ट ने सलमान की जमानत खारिज कर मेरे धन को व्हाइट मनी करार दिया था।

indias most wanted dawood ibrahim henchmen nephew accused in Gujarati businessman loot case

बकौल कमलेश शाह, '4 साल में हरियाणा में 4 वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें मैंने 6.27 करोड़ रुपये गंवाए। उनमें से 2.72 करोड़ रुपये की बरामदगी हो चुकी है।' वहीं, अब अंबाला में हुई लूट को लेकर पुलिस की जांच-पड़ताल चल रही है। कमलेश के मुताबिक, पिछले दिनों हमारे कर्मचारी विनोद पटेल से 72.35 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में महेश नगर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। पूरे प्रकरण में पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है।

पुलिस के मुताबिक, इसी साल जनवरी में भी कमलेश शाह के कर्मचारियों पर गोली चलाकर 80.20 लाख रुपये लूट लिए गए थे। उसी तरह 2016 में यमुनानगर में 25 लाख लूटे गए थे। उस कांड में एक व्यक्ति को जान से मार दिया गया था। तब आरोपी और मरने वाला दोनों ही कमलेश शाह की फर्म में नौकरी करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+