कोरोना से उबारने की कोशिश: हरियाणा में कर्मचारियों के लोन लेने पर 6 माह का ब्याज होगा माफ
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की कैबिनेट ने शुक्रवार को एमएसएमई का चक्का शुरू कराने समेत कई अहम फैसले लिए। सरकार ने कहा कि, 30 जून तक लॉकडाउन में कर्मचारियों के वेतन के लिए लोन लेने पर 6 माह का ब्याज माफ कर दिया जाएगा। राज्य में करीब डेढ़ लाख छोटे उद्योग हैं, जिनमें लाखों कर्मचारी और श्रमिक काम करते हैं। ऐसे में इनके शुरू होने से रोजगार को गति मिलेगी। इन उद्योगों से सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति हो सकेगी।

एमएसएमई को सहायता देने के लिए सरकार ने 'हरियाणा एमएसएमई बहाली ब्याज लाभ योजना' तैयार की है। इसका लाभ ये होगा कि स्थाई और अनुबंध पर लगे कर्मचारियों और श्रमिकों समेत अपने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो सकेगा, क्योंकि मार्च माह का वेतन जैसे-तैसे दे दिया गया था। सरकार की इस योजना का आईएम एसएमई ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजीव चावला ने भी स्वागत किया है। चावला ने कहा है कि, इससे एमएसएमई उद्योगों को काफी राहत मिलेगी।
खास बात यह है कि यह लाभ उन्हीं उद्योगों को दिया जाएगा, जिसने लॉकडाउन के वक्त या उद्योग शुरू करने के अनुमित लेने के एक माह के भीतर या 30 जून तक लोन लिया है। यह योजना हरियाणा सरकार के गजट में इसकी अधिसूचना की तिथि से लागू होगी और योजना की अधिसूचना के 3 महीने बाद तक लागू रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications