रोज संबंध बनाने को मजबूर करता था पति, पत्नी ने किया कुछ ऐसा... हो गई मौत
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में पत्नी के धक्का देने के बाद फर्श पर गिरे पति की मौत हो गई। दरअसल, पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था, इसी बीच पत्नी ने अपने बचाव में पति को धक्का दे दिया। पति का सिर फर्श से टकरा गया, जिससे तड़प-तड़प कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।

रोज संंबंध बनाने के लिए करता था मजबूर
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि पति रोज संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। जब वह विरोध करती थी तो मारपीट करता था। इस बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार की देर रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पति उसके साथ मारपीट करने लगा।
बचाव में दिया पति को धक्का
महिला ने बताया कि पति की पिटाई से बचने के लिए उसने अपने बचाव में उसे धक्का दे दिया और कमरे से बाहर चली गई। करीब एक घंटे बाद वह जब वापस कमरे में लौटी तो पति खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें, पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
