HSSC Group D Exam: ग्रुप डी के अभ्यर्थियों के अच्छी खबर, हरियाणा में परीक्षा के दिन मिलेगी फ्री बस सुविधा

HSSC Group D Exam: सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर हैं। हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी की परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज 21 व 22 अक्टूबर को मुफ्त करने का ऐलान किया है। इस बाबत परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने जानकारी दी है।

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बताया कि 21 व 22 अक्तूबर 2023 को होने वाली सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इतना ही नहीं, महिला अभ्यर्थियों के साथ सहायक के तौर पर परिवार के एक सदस्य को भी नि:शुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी।

Moolchand Sharma

कहा कि ग्रुप डी के अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम के दिन बस पास की तरह काम करेगा। एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षार्थी हरियाणा के किसी भी एग्जाम सेंटर तक मुफ्त पहुंच सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को उनके संबंधित परीक्षा केन्द्र के जिला स्तर या उपमंडल स्तर के नजदीकी बस स्टैण्ड पर प्रातः के सत्र में 7.30 बजे तक पहुंचना होगा।

तो वहीं, सायं के सत्र में 12 बजे तक तथा अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्ति के उपरांत (11.45 व 16.45 के बाद) वापिस लेकर आना होगा। आपको बता दें कि सीएम खट्टर ने ग्रुप डी परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि ग्रुप-डी के 13,536 पदों के लिए होने वाली सीईटी परीक्षा को नकल रहित और सफल संचालन के लिए राज्य सरकार ने कड़े इंतजाम किए हैं।

हरियाणा सरकार द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रुप-डी पदों के लिए सीईटी परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 13,75,151 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

सीईटी परीक्षा के लिए चंडीगढ़ समेत प्रदेश के 17 जिलों नामतः पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, मेवात में नारनौल और रेवाड़ी में 798 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने निर्देश दिए कि पेपर लीक, पेपर आउट, नकल या किसी और के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा देने आया हो, ऐसे मामले न हों। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ की इस बार अदला-बदली की जाए, ताकि उन्हें स्वयं भी यह न पता हो कि किस परीक्षा केंद्र पर उनकी ड्यूटी लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+