कोरोना वैक्सीनः मंत्री विज बोले- दिग्विजय जानवरों की दुनिया में रहते हैं, उन्हें इंसानों का ज्ञान नहीं

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया। कोरोना वैक्सीन की डोज लेने के बाद भी कोविड-19 पॉजिटिव होने वाले विज ने दिग्विजय द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में उन्हें जानवरों की दुनिया वाला कह दिया। विज ने कहा- ''दिग्विजय सिंह के ज्ञान में कमी है। जो वैक्सीन बनाई गई, उसका ट्रायल इंसानों पर ही होता है, जानवरों पर नहीं। दो फेज का ट्रायल पहले हो चुका था अब यह तीसरा है, जहां 25,800 लोगों पर ट्रायल किया जाना है। हम पर भी हुआ। लेकिन ये जानवरों की दुनिया में रहते हैं, शायद इसीलिए इंसानों का ज्ञान नहीं है।''

home minister anil vij targets on digvijay singh over covid vaccine

विज यहीं नहीं रुके, उन्होंने पूरी कांग्रेस को लेकर टिप्पणी कर डाली। कहा कि, कांग्रेस नेताओं की सोच बताती है कि ज्ञान उनका कितना है। कांग्रेसियों के अल्प ज्ञान की वजह से ही देश में कांग्रेस की दुर्गति हो रही है।'' बता दिया जाए कि, दिग्विजय ने कोरोना वैक्सीन व हरियाणा के मंत्री के संदर्भ में कई ट्वीट किए थे। विज पर तंज कसते हुए दिग्विजय ने कहा था- ''हरियाणा के मंत्री विज साहब ने शोहरत पाने के लिए वैक्सीन लिया, उनको कोरोना हो गया। जबकि, यह नया रोग है। जो वैक्सीन आ रही है, इंसानों से पहले जानवरों पर ट्रायल होता है। खैर यहां सीधा इंसानों पर हो रहा है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि किसी वैक्सीन के लिए हमारा देश प्रयोगशाला नहीं है।''

home minister anil vij targets on digvijay singh over covid vaccine

Recommended Video

      Corona Vaccine: Oxford-AstraZeneca की Vaccine के Final Stage का Result जारी | वनइंडिया हिंदी

      दिग्विजय ने यह भी कहा था कि, सत्ताधारी दलों द्वारा वैक्सीन के निःशुल्क वितरण की घोषणा की जाती है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एफडीए के क्लियरेंस से पहले ही एक निश्चित समय सीमा में वैक्सीन के वितरण के लिए टारगेट तय कर रहे हैं। क्या हम लोगों के जीवन को खतरे में नहीं डाल रहे हैं?''

      home minister anil vij targets on digvijay singh over covid vaccine

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+