हरियाणा: 'कांग्रेस और AAP एक ही हैं, इनका अपना ही कोई हिसाब-किताब है', बोले गृहमंत्री अनिल विज

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने अंबाला में समाचर एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही हैं। आपलोगों ने ये देखा भी होगा।

अनिल विज ने कहा कि आप इन्हें INDI पार्टी के कार्यक्रमों में एक साथ देख सकते हैं। इनका अपना ही कोई हिसाब किताब है। इनके अपने ही कोई वारे-न्यारे हैं। उसको ये निपटाने में लगे हैं।

हरियाणा: कांग्रेस और AAP एक ही हैं, बोले- अनिल विज

बता दें कि गृह मंत्री अनिल विज अपनी अनोखी और जुझारू कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिन पहले उनकी आंखों में तकलीफ हो गई थी। डॉक्‍टरों की सलाह पर वो घर में आराम कर रहे थे। अनिल विज के राजनीतिक करियर में ऐसा पहली बार हुआ कि वो जनता और अपने समर्थकों के बीच में नहीं जा पा रहे थे।

हालांकि आंखों में तकलीफ होने के बावजूद मंत्री के तौर पर मिली जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे थे। गृह मंत्री के पास जो भी विभाग है उन पर तबीयत खराब होने के बावजूद उनका पूरा ध्‍यान केंद्रित था। विज ने हाल ही में पुलिस कर्मचारियों के लाभ के लिए कई कार्यों को अंजाम दिया था।

इस बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी के बाद राजनीति भी काफी गरमा गई है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि INDI गठबंधन नहीं छोड़ेंगे।

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने काफी नाराजगी जाहिर की है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नशे को लेकर कोई किसी भी पार्टी की क्यों ना हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बीमारी की हालत में भी निभा रहे जिम्‍मेदारी, निपटा रहे फाइलें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+