हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बीमारी की हालत में भी निभा रहे जिम्‍मेदारी, निपटा रहे फाइलें

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अपनी अनोखी और जुझारू कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों आंख में तकलीफ के चलते डॉक्‍टरों की सलाह पर वो घर में आराम कर रहे हैं। अनिल विज के राजनीतिक करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब वो जनता और अपने समर्थकों के बीच में नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि आंखों में तकलीफ होने के बावजूद मंत्री के तौर पर मिली जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं।

ANIL VIJ

गृह मंत्री के पास जो भी विभाग है उन पर तबीयत खराब होने के बावजूद उनका पूरा ध्‍यान केंद्रित है। विज ने हाल ही में पुलिस कर्मचारियों के लाभ के लिए कई कार्यों को अंजाम दिया है।

राज्‍य की बहुत पुरानी पुलिसरेंज अंबाला और करनाल के लगभग 4000 कर्मचारियों को अलग-अलग तरीके से प्रमोशन दिए जाने है। ये पुलिस कर्मचारी हैं जो पुलिस विभाग में जो इन जिलों में एक साथ भर्ती हुए लेकिन इतने सालों बाद भी वो अभी भी केवल हेड कॉन्‍सटेबल और एसआई की पोस्‍ट तक ही पहुंच पाए ज‍बकि अन्‍य जिलों में उनके साथ ज्‍वाइन करने वाले कर्मचारी प्रमोट होकर इंस्‍पेक्‍टर तक बन चुके हैं। गृह मंत्री ने कहा प्रमोशन के मामले में समानता का व्‍यवहार होना चाहिए।

बता दें हरियाणा पुलिस विभाग में अलग से एनफोर्समेंट विभाग बनाया है। इस विभाग की जिम्‍मेदारी एएस चावला के पास है। इस विभागा का फोकस अवैध शराब और अवैध माइनिंग के कारोबार रहेगा। इस नवनिर्मित विभाग के पास 8 थाने और कुल 300 अधिकारी और कर्मचारी हैं। गृह मंत्री अनिल बिज ने इस मामले मे रिव्‍यू करने का आदेश महानिदेशक को किया है। वहीं गृह मंत्री बिज सेहत ठीक होने के बाद एक बैठक भी करने वाले हैं।

इसके अलावा गृह मंंत्री अनिल विज ने ट्रैफिक व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने के लिए प्रदेश के सभी मुख्‍य स्‍थानों पर कैमरे लगाने का आदेश दिया है। ताकि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने और लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक को एक साल के पेन्डिंग पड़े केस की रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। ताकि ढीली पुलिस कार्रवाई करने वाले जांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+