Rajasthan: गृहमंत्री अमित शाह ने सतीश पूनिया को आखिर क्यों दी बधाई, देखिए वीडियो
Rajasthan News: हरियाणा के विधानसभा चुनावों की ऐतिहासिक जीत का श्रेय आखिरकार चुनाव प्रभारी और राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को मिल ही गया। आज गृह मंत्री अमित शाह ने डॉक्टर सतीश पूनिया को बधाई दी।
Recommended Video
हरियाणा में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनने की देश के गृहमंत्री व भारत की राजनीति के चाणक्य अमित शाह ने भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा कार्यालय पंचकुला (हरियाणा) में बहुत-बहुत बधाई दी। वहीं सतीश पूनियां ने अमित शाह का आभार जताकर हरियाणा जीत की बधाई दी।
अमित शाह आज हरियाणा के पंचकुला स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा हरियाणा प्रभारी व भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने स्वागत कर ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा सरकार बनने की बधाई दी।

पूनियां ने पंचकुला में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह चुनाव हरियाणा और देश के लिए सबसे खास था। हरियाणा के लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताकर आशिर्वाद देकर प्रचंड बहुमत दिया है।
डॉक्टर पूनिया ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि हरियाणा में अच्छा शासन हो, हरियाणा को अच्छी नीतियां दी जाएं और हरियाणा देश में सुशासन का रोल मॉडल बने।
अमित शाह ने दी सतीश पूनियां को बधाई , वजह क्या pic.twitter.com/lbRnDFsAV8
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 16, 2024
पूनिया ने हरियाणा की सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 17 अक्टूबर को हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पंचकुला आएंगे। जिनकों सुनने-देखने भारी संख्या में हरियाणा के कार्यकर्ता व आमजन आएंगे।
ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का सतीश पूनिया और भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने दशहरा मैदान पहुंचकर जायजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications