Himani Narwal: ब्लैकमेल, अफेयर या साजिश? सूटकेस में मिला हिमानी का शव, हत्या के पीछे ये 5 अनसुलझे सवाल?
Himani Narwal Case: हरियाणा कांग्रेस की युवा कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में हलचल मच गई है। 1 मार्च 2025 को रोहतक के बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में उसका शव मिलने के बाद यह केस हर दिन नया मोड़ ले रहा है। दिल्ली में एक संदिग्ध, सचिन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कुछ चौंकाने वाले खुलासे मिले हैं।
जांच में यह सामने आया कि सचिन ने कबूल किया कि वह हिमानी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था। उसने कुछ ऐसी बातें बयां कि, जिसे सुनते ही पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी ने जुर्म कबूला कि रोहतक स्थित अपने घर में हिमानी की हत्या कर दी और बाद में उसका शव सूटकेस में भरकर बस स्टैंड पर छोड़ दिया। लेकिन, सवाल उठता है कि क्या यह हत्या सिर्फ एक रिलेशनशिप का नतीजा थी, या इसके पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र छिपा था? आइए इस केस के 5 बड़े एंगल को विस्तार से समझते हैं।

हिमानी की हत्या के पीछे के संभावित 5 कारण...
1️⃣ ब्लैकमेल और पैसे ऐंठने का मामला?
आरोपी सचिन (हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी) ने पुलिस को बताया कि हिमानी उससे लगातार पैसे मांग रही थी और ब्लैकमेल कर रही थी। सचिन के मुताबिक, हिमानी ने उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए थे और और भी पैसे मांग रही थी। बार-बार पैसों की मांग से परेशान होकर सचिन ने रोहतक स्थित अपने घर में हिमानी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर बस स्टैंड पर फेंक दिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को हिमानी का मोबाइल फोन भी सचिन के पास से मिला।
2️⃣ अफेयर और रिलेशनशिप एंगल?
पुलिस जांच में सामने आया कि हिमानी और सचिन लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था, और यह मर्डर इसी का नतीजा हो सकता है। सचिन का कहना है कि वह इस रिश्ते को खत्म करना चाहता था, लेकिन हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। यह भी जांच का विषय है कि क्या हिमानी का किसी और से भी अफेयर था, जिससे सचिन नाराज था?
3️⃣ क्या यह कांग्रेस के अंदर की राजनीतिक साजिश थी?
हिमानी कांग्रेस की युवा कार्यकर्ता थीं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ देखी गई थीं। उनके परिवार का दावा है कि पार्टी में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही थी, जिससे कुछ नेता उनसे ईर्ष्या करने लगे थे। उनकी मां सविता नरवाल ने कहा, "चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली।" क्या यह राजनीतिक रंजिश के चलते की गई हत्या थी?
4️⃣ क्या हिमानी को किसी करीबी ने मारा?
हिमानी की मां का दावा है कि हत्यारा कोई जान-पहचान का ही हो सकता है। उन्होंने कहा, "हत्यारा या तो कोई पार्टी का व्यक्ति है, कोई दोस्त है, या फिर कोई रिश्तेदार भी हो सकता है।" उनका मानना है कि हिमानी ने किसी गलत हरकत का विरोध किया होगा, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिवार ने मांग की है कि सभी एंगल की गहराई से जांच हो और दोषी को मौत की सजा दी जाए।
5️⃣ क्या यह एक सुनियोजित षड्यंत्र था?
हिमानी का शव बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला, जो उसके ही घर का था। इसका मतलब यह है कि हत्यारा उसे घर से ले गया और शव को वहां फेंक दिया। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है? सचिन अकेले था या इसके पीछे किसी और का भी हाथ था?
परिवार की मांग - हत्यारों को मिले मौत की सजा!
हिमानी के भाई जतिन नरवाल ने कहा कि "हम आरोपी के लिए मौत की सजा चाहते हैं।" हिमानी के परिवार ने पहले तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद ही उन्होंने अंतिम संस्कार किया। उनका कहना है कि सरकार और पुलिस को इस केस में जल्द से जल्द इंसाफ देना चाहिए।
अब आगे क्या होगा?
सचिन फिलहाल पुलिस कस्टडी में है और उससे पूछताछ जारी है। हिमानी के कॉल रिकॉर्ड्स और बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच हो रही है। क्या सचिन सच बोल रहा है, या इसके पीछे कोई और साजिश है - यह आने वाले दिनों में साफ होगा।












Click it and Unblock the Notifications