उन बच्चों को स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलेगा, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई: स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार 15 से 18 साल आयुवर्ग को टीनेजर्स को कोरोना-वैक्सीन लगाने की भरसक कोशिश कर रही है। वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव, घर-घर जा रही हैं। हालांकि, फिर भी कुछ लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे। इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चेताया है। विज ने कहा है कि, जिन 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के जिन बच्चों ने वैक्सीन नहीं लगवाई, उनको स्कूलों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

covid vaccine

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्विटर पर लिखा, "सूबे में बच्चों के माता-पिता से मेरा अनुरोध है कि वे अपने बच्चों की कोरोनावायरस से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टीका लगवाएं। सिर्फ स्कूली ही नहीं, बल्कि सभी बच्चे वैक्सीन लगवाएं।" स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 15 से 18 साल तक के बच्चों और उनके अभिभावकों को जल्द से जल्द वैक्सीन के डोज लेने की अपील की।

covid vaccine

मंत्री ने आग्रह करते हुए कहा कि सभी बच्चे जल्द से जल्द अपनी कोविड डोज़ लगवाएं अन्यथा जब स्कूल खुलेंगे तो डोज़ ना लगवाने वाले बच्चे को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

covid vaccine

वैक्सीनेशन में राष्ट्रीय औसत से आगे है हरियाणा
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में ज्यादातर लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की केंद्र सरकार द्वारा सराहना की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को स्वास्थ्य संसाधन मजबूत करने के लिए भेजी गई राशि का सही उपयोग करने पर हरियाणा की तारीफ की। बताया गया कि, वैक्सीन लगाने के मामले में राष्ट्रीय औसत से अधिक पर्सेंटेज वाले राज्यों में हरियाणा भी शुमार है। और, 15 से 18 वर्ष के बीच के किशोरों को वैक्सीन लगाने के मामले में भी हरियाणा राज्य राष्ट्रीय औसत से आगे रहने वाले राज्यों में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+