पत्नी को तलवार से काटा फिर खुद ही किया पुलिस को फोन

रोहतक। रोहतक क्षेत्र के फतेहपुर कॉलोनी में एक आदमी ने पहले अपनी पत्नी को तलवार से काटा फिर खुद ही पुलिस को फोन कर इस बारे बताया। पुलिस जब मौका ए वारदात पर पहुंची तो देखा कि पत्नी के शव के पास वह बैठा हुआ था।

भगवतीपुर गांव निवासी राजवीर को पत्नी का कत्ल करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में राजवीर ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था जिस वजह से उसने उसकी जान ले ली।

murder in rohtak

पुलिस के आने तक शव के पास बैठा रहा

घटना के बारे में राजवीर ने पुलिस से कहा कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फतेहपुर कॉलोनी में काफी समय से रह रहा था। जब वह गुरुवार की शाम घर आया तो देखा कि पत्नी किसी के साथ बात कर रही थी। उसने इस बारे में पत्नी से पूछा तो झगड़ा शुरू हुआ। उसने गुस्से में तलवार से पत्नी पर हमला किया जिसमें गर्दन कटने से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद राजवीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो वह पत्नी के खून से लथपथ शव के पास ही बैठा हुआ था। पुलिस ने राजवीर को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की बहन ने बताई कुछ और ही कहानी

राजवीर का कहना है कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था जिस वजह से उसने हत्या की। लेकिन जब मृतका की बहन से पुलिस ने पूछा तो कुछ और ही कहानी सामने आई।

मृतका की बहन सीमा ने राजवीर के बारे में बताया कि वह तीसरी शादी करने के चक्कर में था और उसकी बहन इसका विरोध कर रही थी। इसलिए राजवीर ने उसकी बहन की हत्या कर दी।

तीसरी शादी करने के लिए बना मुस्लिम

सीमा ने बताया कि राजवीर का अफेयर चल रहा था और वह एक बार लड़की के साथ गायब भी हुआ था। लेकिन इस तीसरी शादी में उसकी बहन रोड़ा बन रही थी। इसलिए राजवीर अपनी प्रेमिका के साथ धर्म बदलकर मुस्लिम हो गया।

इसके बाद भी उसकी बहन उसको शादी करने से रोक रही थी जिस वजह से उसने हत्या कर दी। पुलिस ने सीमा के बयान के आधार पर केस दर्ज किया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+