Sapna Choudhary: शिवरात्रि पर सपना चौधरी ने गंगा में लगाई डुबकी, Video शेयर करते हुए लिखी ये बात
Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो साझा करते हुए कैप्श नें लिखा, 'महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।'

Sapna Chaudhary: पूरे देश में आज महाशिवरात्रि (maha shivratri 2023) बड़े ही धूम धाम से मनाई जा रही है। शिव भक्त भगवान शिव शंकर और माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर उनका आर्शीवाद ले रहे हैं। शिवभक्ति में बॉलीवुड के सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। इस बीच हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने भी महाशिवरात्रि पर गंगा में स्नान करती हुए एक वीडियो शेयर किया है और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
Recommended Video
सपना चौधरी ने इस दौरान गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आईं। यह वीडियो उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर कर सपना ने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, सपना ने वीडियो शेयर करते हुए लोकेशन का जिक्र नहीं किया है।
सपना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपने गंगा स्नान का वीडियो साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, '*शिव सत्य है, शिव अनंत है !!*
*शिव अनादि है, शिव भगवंत है !!*
*शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है !!*
*शिव शक्ति है, शिव भक्ति है !!*
*शिव की महिमा अपरम्पार शिव करते सबका उद्धार, महादेव की कृपा आप एवं आपके परिवार के समस्त सदस्यों पर सदा बनी रहे और भोले शंकर आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ भर दे !!*
*महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!* *🙏ऊँ नमः शिवाय🙏'
सपना का वीडियो हुआ वायरल
जैसे ही सपना चौधरी ने गंगा में डुबकी लगाते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में सपना डार्क ब्लू सूट पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं, उन्होंने चेन पकड़कर गंगा नदी में कई डुबकियां लगाईं. वीडियो के बैकग्राउंड में भोलेनाथ का भजन भी चल रहा है। इस वीडियो को महज दो घंटे में 75 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
हरिद्वार या ऋषिकेश हो सकता है वीडियो
वीडियो में बैक ग्राउंड को देख ऐसा लग रहा है जैसे सपना ऋषिकेश या हरिद्वार में हैं। हालांकि, वीडियो शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लोकेशन का जिक्र नहीं किया है। बता दें, सपना महाकाल की भक्त हैं इसका जिक्र वो पहले भी अपने कई पोस्ट में कर चुकी हैं। शिव की भक्ति में लीन सपना चौधरी को देख उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। सपना चौधरी बेशक स्टार हैं लेकिन वो जमीन से जुड़े रहने में भरोसा करती हैं। सपना का यही अंदाज लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है।












Click it and Unblock the Notifications