बर्थ-डे पार्टी का पैसा न देने पर दोस्तों ने सरेराह चाकूओं से गोदकर मार डाला

यमुनानगर। हरियाणा राज्य के यमुनानगर के छोटे माडल टाउन इलाके में एक युवक के जन्मदिन पर उसी के दोस्तों ने उसके चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी लेने के बाद दोस्तों ने उसे फोन कर बुलाया और महाराणा पार्क के बाहर उसकी चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी।

haryana yamunanagar friends did murder of boy for birthday party

हत्या के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम इसलिए दिया गया क्योंकि जन्मदिन की पार्टी के पैसे देने के नाम पर मृतक वहां से निकल आया था और दोस्तों को ही उस पार्टी के पैसे देने पड़े थे।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यमुनानगर के छोटे माडल टाउन का रहने वाला वरूण का 10 नवंबर को जन्मदिन था।

वरूण रविवार को अपने दोस्तों के साथ बैठ कर जन्मदिन मनाया और वहां पर पार्टी के पैसे दिए बिना ही आ गया। हालांकि उसके दोस्त बाद में वहां पर पैसे देकर तो आ गए। लेकिन दोस्तों ने रात करीब नौ बजे के बाद वरूण को फोन कर घर से बाहर पार्क में बुला लिया और जब वरूण वहा पहुंचा तो पहले तो उसकी जमकर पीटाई की और बाद में उस पर चाकूओ से हमला कर उसे मार डाला।

haryana yamunanagar friends did murder of boy for birthday party

जिस समय वरूण पर हमला हो रहा था उसकी चीखें दूर-दूर तक सुनाई दे रही थीं और इन्हीं चीखों को सुनकर वरूण का भाई भी मौके पर पहुंच गया और खून से लथपथ वरूण को उठाकर वह निजी अस्पताल में ले गया। यहां डाक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन जब वरूण को वहां तक ले जाया गया तब तक वरूण ने दम तोड़ दिया था।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके पर जांच के लिए सड़क पर बिखरे खून के सैंपल भी लिए और हत्या के पीछे कारणों को जानने के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। लेकिन पुलिस के सामने वरूण के चार से पांच दोस्तों के नाम आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+