हरियाणा में महिला कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट शुरू, 6 मिनट में 1 KM दौड़ना होगा
चंडीगढ़। हरियाणा में सरकार की ओर से महिला कांस्टेबल और एसआई के फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) की तारीख एक दिन कर दी गई है। महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रदेश में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) सोमवार, यानी आज से शुरू कराया गया है, जो 13 अक्टूबर तक चलेगा। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने बताया कि, प्रदेश में 13 अक्टूबर को महिला सब इंस्पेक्टर का फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट निर्धारित किया गया है। ऐसे में उन अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल हो सकती है, जिनका कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के लिए चयन हो चुका है।

दोनों पदों के लिए तारीख और दौड़ एक जैसी
महिला कांस्टेबल भर्ती के लिए हो रहे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और एसआई की तारीखें एक दिन होने पर जानकारों का मानना है कि इससे खासकर, उन महिला कांस्टेबल अभ्यर्थियों को परेशानी होगी, जिनका फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का समय 13 तारीख तय किया गया है। वहीं, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने दोनों ही पदों के लिए 6 मिनट में एक किलोमीटर की दौड़ रखी है।

सभी सरकारी कर्मचारियों का रिकॉर्ड अपलोड होगा
राज्य के सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी भी खबर आई है। दरअसल, सरकार ने एक बार फिर राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों का रिकॉर्ड 'हूमैन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम' (HRMS) पर 15 नवंबर 2021 तक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड व निगमों के प्रबंध निदेशकों एवं मुख्य प्रशासकों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों तथा विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को कहा गया है कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित कर्मचारियों की सर्विस-बुक,प्रोमोशन, अवकाश, स्थानांतरण, एसीआर, अनुशासनात्मक मामलों आदि की जानकारी एचआरएमएस (HRMS) पर निर्धारित समय अवधि में अपलोड करवा दें।

सभी दस्तावेज स्कैन करवाकर अपलोड होंगे
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, उक्त अधिकारियों को क्लर्क आदि द्वारा 22 अक्तूबर 2021 तक ये सभी दस्तावेज स्कैन करवाकर अपलोड करवाने व डाटा की गुणवत्ता की जांच करने तथा 23 अक्तूबर से 4 नवंबर 2021 तक कर्मचारियों द्वारा उनका डाटा को वैरिफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद, 5 नवंबर से 15 नवंबर 2021 तक मुख्यालय द्वारा जांच-पड़ताल के बाद एचआरएमएस (HRMS) पर अपलोड डाटा को फ्रीज करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications